
गाजियाबाद। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में हो रही बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में परेशानी खड़ी कर दी है। बर्फीली हवाओं की वजह से रविवार को उत्तर भारत में ठिठुरन बढ़ा दी है। वेस्ट यूपी के कई जिलों में एक तरफ जहां शीतलहर ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाई तो कोहरा ने भी अपना कहर दिखाया है।
दिसंबर 2019 में पड़ी ठंड ने इस बार 118 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा था। वहीं, नए साल में भी ठंड का प्रकोप जारी है। ठंड के प्रकोप के चलते सड़कों पर वाहनों की संख्या में कम दिखाई दिए। शीतलहर की वजह से लोग घरों में बंद रहने को मजबूर हुए। हालांकि, रविवार को छुट्टी का दिन होने की वजह से भी शहर के पार्कों, सार्वनिक स्थानों और सड़कों पर चहलकदमी कम ही दिखाई दी।
बता दें कि गुरुवार और शुक्रवार को हुई बारिश की वजह से ठंड में बढ़ोतरी हुई है। अब शीतलहर चलने से तापमान में गिरावट आई है। तापमान गिरने से कंपकंपी वाली ठंड एक बार फिर से बढ़ गई है। अभी आने वाले दिनों में और भी दिक्कतें उठानी होंगी। वहीं, मुजफ्फरनगर, रामपुर समेत कई जिलों में कोहरा भी छाया रहा।
तापमान में दर्ज की गई गिरावट
नोएडा के तापमान में गिरावट आई है। रविवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा है। जबकि शनिवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री था। आने वाले दो दिनों तक कोहरा छाया रहेगा। भारतीय मौसम विभाग (INDIA METEOROLOGICAL DEPARTMENT) के अनुसार, 21 जनवरी को बारिश होने का अनुमान हैं। इसके अलावा गाजियाबाद में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। शहर में शनिवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री था। वहीं, रविवार को गिरकर 7 डिग्री है।
Updated on:
19 Jan 2020 10:04 am
Published on:
19 Jan 2020 09:55 am

बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
