
congress
गाजियाबाद। दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) के परिणाम 11 फरवरी (February) यानी मंगलवार (Tuesday) को आ जाएंगे। एग्जिट पोल (Exit Poll) में आम आदमी पार्टी (AAP) को बहुमत मिलने की संभावना जताई गई है। इसको लेकर कांग्रेस (Congress) प्रवक्ता राजीव त्यागी (Rajeev Tyagi) ने कहा कि कांग्रेस ने अपना चुनाव प्रचार विकास के मुद्दे पर किया है। यदि दिल्ली (Delhi) के लोगों को मुद्दे समझ में आए होंगे तो उन्होंने कांग्रेस को वोट दिया होगा। दिल्ली में त्रिकोणीय फाइट है। कांग्रेस को इसका लाभ मिलेगा।
राहुल गांधी के बयान पर यह कहा
उन्होंने कहा कि शीला दीक्षित के कार्यों का लाभ कांग्रेस को मिलेगा। दिल्ली के लिए 'आप' और भाजपा (BJP) के पास कोई विजन नहीं था। कांग्रेस ने बेहतर चुनाव लड़ा और मुद्दों पर चुनाव लड़ा। भाजपा ने दिल्ली में नफरत भरा चुनाव प्रचार किया है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) द्वारा प्रधानमंत्री मोदी (PM Narendra Modi) पर दिए गए बयान पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जो भाषा इस्तेमाल करते हैं, वह उसके ही हकदार हैं। शाहीन बाग (Saheen Bagh) पर वह बोले कि यह एक मुद्दा है लेकिन विकास बड़ा मुद्दा रहा। भाजपा लोगों को मूल मुद्दों से भटकाकर विकास पर बात नहीं करना चाहती है। सरकार को शाहीन बाग में प्रदर्शनकारियों से बात करनी चाहिए।
Updated on:
10 Feb 2020 05:07 pm
Published on:
10 Feb 2020 04:54 pm
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
