
VIDEO: रेप की कोशिश कर रहे बदमाशों ने पहले पूछा लड़की का धर्म और फिर कर दिया हैरान कर देने वाला काम
गाजियाबाद। यदि आप दिल्ली से सटे गाजियाबाद में रहते हैं और ऑटो का सफर करते हैं तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। क्योंकि गाजियाबाद में एक ऐसा गैंग सक्रिय है जो ऑटो में यात्रियों को बैठाकर उनके साथ लूटपाट की वारदात को अंजाम देने में कामयाब हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला गाजियाबाद के थाना कवि नगर इलाके में एक महिला चिकित्सक को शेयरिंग ऑटो में बैठना उस वक्त भारी पड़ गया जब ऑटो चालक ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर महिला के साथ लूटपाट ही नहीं की बल्कि उसे अपनी हवस का शिकार भी बनाने का प्रयास किया गया।
आंखों पर पट्टी बांध कर रेप की कोशिश
हालांकि इस दौरान महिला दरिंदों के सामने गिड़गिड़ाती रही और चिल्लाती रही। लेकिन जैसे ही महिला ने शोर मचाया तो आरोपियों ने महिला की गर्दन पर चाकू रखकर उसे चुप करने का प्रयास किया। आंखों में एक कपड़ा बांध दिया। इतना ही नहीं अंधेरे का फायदा उठाकर उन्होंने उसके साथ बलात्कार किए जाने का भी प्रयास किया। लेकिन महिला को जब कुछ रास्ता नहीं सुलझा तो उसने उसने आरोपियों से गिड़गिड़ाते हुए कहा कि भैया मुझे छोड़ दो मैं 2 माह की गर्भवती हूं।
लड़की से धर्म पूछकर छोड़ा-
ये सुनकर उन्होंने लड़की का धर्म पूछा। लड़की ने जब बदमाशों को अपना धर्म बताया तो उनमें से एक ने कहा कि तुम हमारे धर्म की हो, इसलिए तुमको छोड़ रहे हैं। उसके बाद बदमाशों ने लड़की को सुनसान जगह पर उतार दिया और उतारते वक्त बदमाशों ने उनका मोबाइल, एटीएम कार्ड और कुछ रुपए भी दे दिए।
करीब 11 घर पहुंची लड़की ने बताई आपबीती-
उन्होंने कहा यहां से दूसरा ऑटो पकड़ कर वह वापस चली जाए और उस घटना को किसी को बताया नहीं जाना चाहिए। जिसके बाद महिला किसी तरह अपने घर पहुंची और आपबीती अपने परिजनों को बताई। हालांकि मामला शनिवार की देर रात का है और पीड़िता की बात सुनकर परिजनों ने थाना कवि नगर में रविवार की सुबह इस पूरे मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
क्राइम ब्रांच की टीम गठित
उधर इस पूरे मामले में गाजियाबाद के एसएसपी उपेंद्र अग्रवाल का कहना है कि हाल में इस तरह की वारदातें सामने आई है कि एक ऐसा गैंग सक्रिय है जो कि यात्रियों को ऑटो में बैठाकर उनके साथ लूटपाट की वारदात को अंजाम देता है। उन्होंने बताया कि इसी तरह का मामला थाना कवि नगर इलाके में भी सामने आया है जहां पर एक पीड़िता द्वारा थाना कविनगर में तहरीर दी गई है और इसमें इस तरह की घटना का हवाला दिया है। उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले को दर्ज करते हुए गहनता से जांच की जा रही है। इस गैंग को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच की टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही इस गैंग का खुलासा करते हुए आरोपियों को धर दबोचा जाएगा।
Updated on:
12 Mar 2019, 4:00 PM IST
Published on:
12 Mar 2019, 3:18 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.