6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

5000 से अधिक साइबर क्राइम के केस सॉल्व करने वाली गाजियाबाद की बेटी का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज

Cyber Crime Expert Kamakshi Sharma कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक 50 से अधिक शहरों में दे चुकी हैं ट्रेनिंग

2 min read
Google source verification
kamakshi-sharma.jpg

,,

गाजियाबाद. जिले की एक बेटी ने पूरी दुनिया में गाजियाबाद का नाम रोशन कर दिया है। गाजियाबाद की इस होनहार बेटी ने साइबर क्राइम के रोकथाम पर जागरुकता अभियान चलाकर कई देशों में अपना कार्यक्रम किया और अब उसका नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड (World Book of Records) में दर्ज हुआ है। बता दें कि 5000 सेे अधिक साइबर क्राइम के केसों को हल करने वाली इस बेटी का नाम कामाक्षी शर्मा (Cyber Crime Expert Kamakshi Sharma) है। इससे पहले कामाक्षी, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी अपनी जगह बना चुकी है।

कामाक्षी शर्मा अब 25 वर्ष की है। 23 वर्ष की उम्र से ही उन्होंने साइबर क्राइम के खिलाफ लोगों में जागरुकता फैलाने के कार्य शुरू कर दिए थे। कामाक्षी न सिर्फ इंडिया, बल्कि श्रीलंका और दुबई में भी साइबर क्राइम के जागरूकता कार्यक्रम के लिए पुलिस को ट्रेनिंग देती हैं। कामाक्षी के मुताबिक, हिंदुस्तान का तो कोई राज्य ऐसा नहीं है। जहां उन्होंने पुलिसकर्मियों को इसके बारे में ना बताया हो। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक करीब 50 से ज्यादा शहरों में पुलिस से लेकर डिफेंस और आर्मी से जुड़े लोगों को वह साइबर क्राइम रोकने की ट्रेनिंग दे चुकी हैं और खुद भी साइबर क्राइम से जुड़े 5000 से अधिक केसों को सॉल्व करने में मदद भी कर चुकी हैं।

यह भी पढ़ें- 16 साल बाद शहीद का अंतिम संस्कार, पहली बार पिता को देख फूट-फूटकर रोई बेटी, बोली- मैं भी सेना में जाऊंगी

पूरा परिवार करता है कामाक्षी को सपोर्ट

इंटरनेट ऐसी चीज है, जो न सिर्फ आपकी मेहनत की कमाई पर डाका डाल सकता है, बल्कि यह हिंदू-मुस्लिम के दंगे तक करवा सकता है। कामाक्षी का कहना है कि साइबर क्राइम बड़ी तेजी से बढ़ रहा है। यदि उन्हें मौका मिले तो वह इसे कम करने में सरकार और देश की और ज्यादा मदद कर सकती हैं। हालांकि कामाक्षी के इस जज्बे से उसका परिवार भी काफी प्रभावित है। कामाक्षी जब घर के बाहर जाती हैं तो उसका परिवार उसके पूरी सपोर्ट करता है।

ठुकराए विदेशों में नौकरी के अच्छे ऑफर

कामाक्षी शर्मा ने बताया कि उन्हें कई बार देश के साथ विदेशों से भी नौकरी के कई अच्छे ऑफर मिले हैं। लेकिन, उन्होंने देश हित के लिए सभी ऑफर को इनकार कर दिया। कामाक्षी अब चाहती हैं कि वह सरकार के लिए काम करें। अगर सरकार की ओर सेे अच्छी नौकरी का प्रस्ताव आएगा तो वह जरूर जाना चाहेंगी। उनका मकसद सिर्फ साइबर क्राइम को कम करना और उसके प्रति लोगों को जागरूक करना है। वह चाहती है कि अपने इस अभियान को बड़े स्तर पर आगे बढ़ाए।

यह भी पढ़ें- सावधान! कहीं आप भी घर बनाने में इस्तेमाल तो नहीं कर रहे ये नकली सीमेंट, ऐसे होता है तैयार