7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ghaziabad News: मरीजों की चढ़ाने के लिए आई ग्लूकोज की 200 बोतलों में मिली फंगस, अस्पताल में मचा हड़कंप

गाजियाबाद के जिला कंबाइंड अस्पताल में एक बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। यहां पर मरीजों को चढ़ाने आई 200 ग्लूकोज की बोतलों में फंगस मिली है। ये बोतले 15 दिन पहले आई थीं।

2 min read
Google source verification
Fungus found in glucose bottles

गाजियाबाद के जिला कंबाइंड अस्पताल में ग्लूकोज की बोतलों में फंगस मिलने से हड़कप मच गया है। यहां पर करीब 15 दिन पहले 200 ग्लूकोज की बोतले भेजी गई थी। शुक्रवार को ग्लूकोज की बोतलें वार्ड और इमरजेंसी में मरीजों को चढ़ाने के लिए मांगी गई। इसके बाद स्टोर से तीन पेटी निकाली गई। पेटी खोली गई तो ग्लूकोज के अंदर फंगस मिला। इसके बाद पूरी पेटी को चेक किया तो सभी के अंगदर फंगस निकला।

गनीमत रही कि ग्लूकोज को इमरजेंसी या अन्य किसी वार्ड में मरीज को नहीं चढ़ाया गया था। हाल ही में यह अस्पताल एक्सपॉयरी दवाएं मिलने की वजह से सुर्खियों में रहा था। अब फिर से ग्लूकोज में फंगस मिलने का मामला सामने आया है।

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी पर मायावती ने दो दिन बाद तोड़ी चुप्पी, भाजपा से ज्यादा कांग्रेस को ही सुना दिया

बोतलों को वेयर हाउस में भेज दिया गया वापस

बताया जा रहा है कि रिंगर लैक्टेट यानी आरएल सॉल्यूशन वाली ग्लूकोज की पेटियां अस्पतालों तक पहुंच गई थी। कर्मचारी ने एक पेटी खोली तो उसमें से निकली बोतलों में फंगस मिली। इसके बाद सभी पेटी खोलकर जांच हुई। जो बोतलें अस्पताल को मिली थीं। उन सभी में फंगस मिली। फंगस वाली बोतलों के बारे में सीएमएस और ड्रग वेयर हाउस को सूचना दी गई। दोपहर बाद सभी बोतलों को वेयर हाउस में वापस भेज दिया गया।

जांच के दिए गए निर्देश: सीएमओ

सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधर ने बताया कि ग्लूकोज की बोतल में फंगस मिलने संंबंधी जांच कराई जाएगी। इस संबंध में संयुक्त अस्पताल के सीएमएस को कहा गया है। ग्लूकोज की बोतल किस कंपनी से आईं, उसका बैच नंबर आदि की जानकारी लेकर शासन को रिपोर्ट भेजी गई है।

मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

डॉक्टरों की मानें तो ग्लूकोज चढ़ने के बाद मरीजों की परेशानी बढ़ सकती थी। यह सीधे मरीज के खून में पहुंचती। यह ग्लूकोज उल्टी-दस्त, हैजा जैसे संक्रामक रोगों के नियंत्रण के लिए उपयोगी होती है। ग्लूकोज में फंगस का कारण बोतल खुली हो या फिर उसकी पैकिंग ठीक प्रकार से नहीं होना भी हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Varanasi News: स्टेशन पर लड़ रहे पति-पत्नी को समझाने आई पुलिस, महिला ने खोल दिया पोल, उड़ गए सभी के होश