
गाजियाबाद। यूपी सरकार के आदेश के बाद भी कुछ ढीठल कर्मचारी सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। दरअसल सरकार ने सभी सरकारी विभागों में कर्मचारियों और अधिकारियों की लेटलतीफी को सुधारने के लिए तय समय पर पहुंचने के आदेश जारी किए हैं। लेकिन इस आदेशके बाद भी उनका रवैया ज्यों का त्यों हैं। लेकिन इस बार वो रंगे हाथों पकड़े गए जब गाजियाबाद के जिलाधिकारी खुद पहुंच कर कर्मचारियों की हाजिरी लगानी शुरू कर दी।
दरअसल गाजियाबाद के जिलाधिकारी डॉ. अजय शंकर पांडेय दफ्तर पहुंच कर अटेंडेंस रजिस्टर अपने पास रख लिया और हर कर्मचारी के आने पर हाजिरी लगाने लगे। डीएम को खुद से पहले दफ्तर में देख कर्मचारियों के पसीने छूट गए। इस बीच लेट पहुंचे कर्मियों ने सफाई देनी चाही, लेकिन जिलाधिकारी नें कहा कि वह सफाई नहीं मांग रहे हैं। इसके बाद उन्होंने कर्मचारियों को लेट आने के लिए सजा दी। उन्होंने 100 रुपये खर्च कर चाय मंगाकर कर्मचारियों को पिलाई। इस संबंध में डीएम ने बताया कि प्रयास किया जा रहा है कि सभी कर्मचारी समय से दफ्तर पहुंचें और कामकाज का माहौल बेहतर हो।
Published on:
27 Aug 2019 04:25 pm
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
