23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking- गाजियाबाद में कार और ऑटो पर गिरा मेट्रो का गार्डर, सात लोग घायल

दिल्ली से सटे गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद इलाके में सोमवार सुबह गिरा निर्माणाधीन मेट्रो के पुल का गार्डर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

sharad asthana

•

Updated: 23 Apr 2018, 12:03 PM IST

ghaziabad metro

गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद इलाके में सोमवार सुबह अचानक उस वक्त भगदड़ मच गई, जब लोगों ने निर्माणाधीन डीएमआरसी मेट्रो के पुल का गार्डर गिरने की खबर सुनी। यह गार्डर उस वक्त गिरा, जब मेट्रो लाइन पर काम करने वाले कर्मी गार्डर को ऊपर की तरफ चढ़ा रहे थे। इस दौरान अचानक ही गार्डर नीचे वहां खड़े एक ऑटो और कार पर गिर पड़ा, जिससे वे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में वहां पर खड़े सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीएमआरसी अधिकारी ने हादसे की जांच कराने की बात कही है।

यह भी पढ़ें: इस शहर में अचानक उठी तालाब से लपटें ताे हर काेई देखकर रह गया हैरान

तेजी से चल रहा मेट्रो का काम

आपको बताते चलें कि गाजियाबाद में मेट्रो का काम बहुत तेजी से चल रहा है। रात और दिन मेट्रो के अधिकारी इस कार्य को जल्दी कराने के लिए जुटे हुए हैं। सोमवार की सुबह लोग अपने काम पर जा रहे थे। उस दौरान थाना साहिबाबाद इलाके के मोहन नगर में मेट्रो लाइन पर काम कर रहे कर्मचारी गार्डर चढ़ा रहे थे। अचानक ही ऊंचाई पर जाकर क्रेन का लॉक खुल गया और गार्डर सीधे जमीन पर आ गिरा।

यह भी पढ़ें: अमित शाह के जाते ही इस भाजपा सांसद के स्कूल में चली गोली, युवक की हत्या

कार और ऑटो क्षतिग्रस्त

इस बीच मेट्रो लाइन के पास एक कार और ऑटो खड़े हुए थे, जो गार्डर की पचेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गए। जानकारी के अनुसार, वहां कुछ लोग भी खड़े हुए थे, जो हादसे का शिकार हो गए। इनमें से सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, जैसे ही गार्डर जमीन पर गिरा तो इलाके में भगदड़ मच गई। आनन-फानन में सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर यह कार्य किया जा रहा था, यह काफी व्यस्त इलाका है और सुबह के समय यहां से लाखों लोग अपने ऑफिस या स्कूल की तरफ जाते हैं।

यह भी पढ़ें: यूपी पुलिस की गोली से घायल हुआ गैंगस्टर, कांस्टेबल भी जख्मी

हादसे की होगी जांच

उधर, इस पूरे मामले में डीएमआरसी के पीआरओ अनुज दयाल ने बताया कि अभी इस बारे में डीएमआरसी को सूचना मिली है। फिलहाल मौके पर अधिकारी पहुंच रहे हैं। यह हादसा किस कारण हुआ, यह गहन जांच के बाद ही साफ किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: कैराना और नूरपुर उपुचनाव को लेकर अखिलेश यादव ने मायावती को दी यह नसीहत

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग