23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमित शाह के जाते ही इस भाजपा सांसद के स्कूल में चली गोली, युवक की हत्या

गाजियाबाद में मुरादगनर के डीपीएस एचआरआईटी कैंपस में गार्ड ने गोली मारकर की युवक की हत्या
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

sharad asthana

•

Updated: 23 Apr 2018, 9:46 AM IST

DPS Hrit

गाजियाबाद। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रविवार को गाजियाबाद में पार्टी के महिला मोर्चा राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में आए थे। उनके जाने के बाद जिले में ताबड़तोड़ तीन वारदात हुईं, जिससे कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। पहली वारदात राज्यसभा सांसद के स्कूल में हुई। मुरादगनर के डीपीएस एचआरआईटी कैंपस में गार्ड ने गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी। इसके बाद शाम को खोड़ा थाना इलाके में एक प्रॉपर्टी डीलर पर दो अज्ञात बाइक सवार बदमाश गोलियां बरसाकर फरार हो गए। तीसरी वारदात गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी थाना इलाके में हुई, जहां एक मजदूर का शव मिला है।

यह भी पढ़ें:इस शहर में अचानक उठी तालाब से लपटें ताे हर काेई देखकर रह गया हैरान

स्कूल में गार्ड ने की हत्या

गाजियाबाद का नामी स्कूल डीपीएस एचआरआईटी कैंपस भाजपा से राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल का है। यह मुरादनगर के दुहाई में स्थित है। रविवार को यहां कैंपस में स्कूल के गार्ड ने एक युवक की हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त बागपत निवासी प्रवीण के रूप में की है। पुलिस के अनुसार, रविवार को गार्ड शिवविजय और उययवीर ड्यूटी पर थे। दोपहर करीब पौने चार बजे लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनी। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि गार्ड ने प्रवीण की हत्या कर दी है। घटना के बाद से आरोपी गार्ड फरार है। सीओ सदर प्रभात कुमार का कहना है कि पहली नजर में लग रहा है कि आरोपी ने विवाद के कारण गोली चलाई है।

यह भी पढ़ें: कमिश्नर यहां जब उतरे गंदगी साफ करने, तो अधीनस्थ अफसरों को भी उतरना पड़ा...

प्रॉपर्टी डीलर पर बरसाईं गोलियां

इसके बाद शाम ढलने से पहले ही खोड़ा थाना इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर सुबोध यादव पर गोलियां बरसा दीं। गंभीर रूप से घायल प्रॉपटी डीलर को नोएडा के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस इस वारदात को अवैध संबंधों से जोड़कर देख रही है।

यह भी पढ़ें: पाॅलिटेक्निक के छात्रों के लिए यह सुविधा बहुत काम आएगी, जानिए इसके बारे में...

वीडियो देखें:मौत से पहले का आखिरी वीडियो

मजदूर की ईंट से पीटकर हत्या

तीसरी घटना गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी थाना इलाके में हुई। पचीयरा गांव में मुजफ्फरनगर निवासी मजदूर का शव मिला, जिसकी ईंटों से पीटकर हत्या की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है और हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: पुलिस ने छापे में पकड़ी दो विदेशी युवतियां, वीजा की अवधि खत्म होने पर क्या कर रही थी, जरा पढ़िए...

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग