1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस ने छापे में पकड़ी दो विदेशी युवतियां, वीजा की अवधि खत्म होने के बाद क्या कर रही थी, जरा पढ़िए…

दिल्ली से मेरठ तक इंटेलीजेंस एजेेंसियों को चकमा देने वाली दोनों युवतियां तुर्किस्तान की  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 22 Apr 2018, 10:08 PM IST

meerut

मेरठ। पल्लवपुरम में होटल में चल रहे देह व्यापार की सूचना पर की गई छापेमारी में पुलिस के हत्थे चढ़ी दो विदेशी महिलाओं में एक का वीजा करीब पांच साल पहले समाप्त हो गया है। वह पांच साल से देश में बिना वीजा के रह रही थी। इसका खुलासा उसके वीजा और पासपोर्ट के चेकिंग के दौरान हुआ। खुद एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने यह स्वीकार किया कि महिला का वीसा समाप्त हो चुका है। इसकी जांच की जा रही है। वहीं पुलिस ने पत्रकार वार्ता कर अपने किए पर भी पानी डालने की कोशिश की।

यह भी पढ़ेंः अग्निशमन सप्ताह में यहां लगी चाैथी भीषण आग, लाखों रुपये के कैरम बोर्ड की लकड़ी स्वाहा

यह भी पढ़ेंः मेरठ के नीरव मोदी पर 100 करोड़ का कर्ज, 50 दिन से लापता, लेनदार तलाशते ढूंढ़ रहे

24 घंटे में पुलिस यह कह रही

एक दिन पहले जो पुलिस होटल में देह व्यापार होने की बात कह रही थी 24 घंटे के भीतर ही उस पुलिस के सुर बदल गए और उसने होटल में देह व्यापार की बात से इंकार कर दिया।

यह भी पढ़ेंः होटल में छापा, कूदकर भागी लड़कियों ने ली घरों में शरण

यह भी पढ़ेंः चार महीने पहले भाजपा के इस कद्दावर नेता ने दी थी यह सलाह, इस पर काम नहीं हुआ तो मिल रही हार!

मल्टीपल वीजा पर आई थी महिला

तुर्किस्तान की गुलशात बाजारोवा भारत में मल्टीपल वीजा पर आई थी। उसका पासपोर्ट संख्या ए0256457 है। जिस पर उसे 25 जनवरी 2013 से 25 जुलाई 2013 तक का मल्टीपल वीजा मिला था। यह मात्र छह महीने के लिए मान्य था, लेकिन इस वीजा की अवधि समाप्त हुए करीब पांच साल से ऊपर हो गए और गुलशात दिल्ली के बुद्धा टेंपल के पास रह रही थी। गुलशात का पति मोहम्मद नादिर दिल्ली की एक कंपनी में काम करता है। पत्रकार वार्ता के दौरान उसने बताया कि वह वीजा रिन्युवल के लिए कई बार आवेदन कर चुकी है। तुर्किस्तान की गुलशात बाजारोवा को 14 विदेशी अधिनियम में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं उसके साथ पकड़ी गई दूसरी विदेशी महिला तुर्किस्तान की ही जुमावेवा अजीजा का वीजा 24 अप्रैल 2017 से 23 अप्रैल 2018 तक है जो कल खत्म हो रहा है। वह भी मल्टीपल वीजा के तहत ही भारत आई थी।

यह भी पढ़ेंः यह गैंग र्इ-रिक्शा में बैठकर करता था वारदातें, मुठभेड़ में पकड़ा गया

खुफियां एजेंसियों की लापरवाही

एक विदेशी महिला का वीजा पांच साल पहले समाप्त हो जाता है और वह देश की राजधानी में रह रही है। इसके अलावा वह देश के अन्य हिस्सों में बिना रोकटोक घूम रही है। यह देश की सुरक्षा एजेंसियों की लापरवाही दर्शाता है। यह तो एक गुलशात का मामला है जो पुलिस के छापे में पकड़ी गई। अगर शुक्रवार की रात पुलिस छापा नहीं मारती तो क्या विदेशी महिला के बारे में मेरठ पुलिस या स्थानीय खुफिया जांच एजेंसियों को पता चल पाता। इस बारे में जब एसपी सिटी मान सिंह चौहान से जानकारी ली गई तो उनका कहना था कि महिला का विदेशी अधिनियम के तहत जेल भेजा जा चुका है। उसकी जानकारी दिल्ली स्थित दूतावास को दी जा चुकी है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश