गाजियाबाद। महानगर गाजियाबाद में डोमेस्टिक एयरपोर्ट बनने का रास्ता साफ होने की उम्मीद एक बार फिर से जागी है। जिलाधिकारी की तऱफ से इसके संबंध में किसानों के प्रस्ताव को शासन को भेज दिया है। प्रस्ताव में किसानों की 440 रूपये प्रति गज लीज रेंट और प्रशासन के 200 रूपये पर सहमति की बातचीत को रखा गया है। अब यूपी शासन अपने स्तर पर इसका फैसला करेगा कि किसानों को किस दर से जमीन का भुगतान किया जाए।