6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

22वीं मंजिल से कूदकर युवक ने किया सुसाइड, इस वजह से नहीं हो सकी पहचान

नोएडा के WTT टावर की मंजिल से लगार्इ छलांग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 9 Mar 2018, 1:42 PM IST

wtt tower building

नोएडा।नोएडा की कोतवाली सेक्टर-20 क्षेत्र के सेक्टर 16 डीएनडी के पास स्थित वर्ल्ड ट्रेड टावर से कूदकर एक युवक ने सुसाइड कर लिया। टावर की सबसे ऊपरी 22वीं मंजिल से कूदने के कारण युवक का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला है। युवक की उम्र लगभग 25 साल की है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिलने के कारण उसकी अब तक पहचान नहीं हो पाई है, पुलिस मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें-अगर आप ने भी दिल्ली-यूपी की इस सीमा पर भरा है कर्मिशयल टैक्स, तो पढ़ ले ये खबर

इस टावर से कूदकर दी जान

सेक्टर-16 का वर्ल्ड ट्रेड टावर हैं। जिसकी 22वीं मंजिल से एक युवक ने कूद कर जान दे दी। लेकिन युवक कौन हैं इस का अभी पता नहीं चल सका हैं। इसके साथ ही युवक वर्ल्ड ट्रेड नाम की इस बिल्डिंग में कैसे पहुंचा। इसकी जानकारी भी किसी को नहीं लग सकी है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक कपड़ों से कुछ भी नहीं बरामद हुआ है, जिससे उसकी शिनाख्त की जा सके।

यह भी देखें-https://www.youtube.com/watch?v=IgLglsTYLGg&t=1s

यह भी पढ़ें-बड़ा खुलासा: विराट कोहली के बाद अब यह क्रिकेटर भी करेगा बॉलीवुड अभिनेत्री से शादी

छत पर रखें मिले मृतक के जूते

पुलिस जांच करते हुए जब 22वीं मंजिल की छत पर पहुंची तो छत पर मृतक के जूते रखे थे।बिल्डिंग की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग चेक की गई है। सीसीटीवी रिकॉर्डिंग में युवक छत पर जाता दिख रहा है। पुलिस ने शव की पहचान के लिए युवक के हुलिये और कपड़ों के आधार पर आसपास के थानों और जिलों की पुलिस को सूचना दे दी है।

यह भी पढ़ें-अगर आप भी यूपी में चलाते है कमर्शियल वाहन तो रहे सावधान, नहीं तो...

पश्चिम उत्तर प्रदेश की खबरें देखने के लिए यहां क्लिक करें-https://www.youtube.com/watch?v=2vNdSCC1_Wg&t=625s