इस पूरे मामले में एसपी सिटी आकाश तोमर ने बताया कि इंदिरापुरम पुलिस को मुखबिर द्वारा इसकी सूचना मिली जिसके आधार पर पुलिस ने अपना जाल बिछाते हुए संभागीय परिवहन से उनके किसी ऐसे काउंटर खोले जाने की सूचना प्राप्त की, लेकिन संभागीय परिवहन द्वारा पुलिस को पता चला कि इस तरह का उनका कोई भी काउंटर नहीं है। जिसके बाद पुलिस ने गुरुवार को उस जगह छापा मारा जहां पर फर्जी एआरटीओ की वेबसाइट बना कर फर्जी तरीके से पैसेंजर कैब टैक्स वसूला जा रहा था पुलिस ने इस दौरान मौके पर मौजूद मनोज पुत्र रूपचंद निवासी मोटा थाना मुरादनगर को धर दबोचा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक लैपटॉप, एक प्रिंटर,16000 रुपये की नगदी और एआरटीओ की दो फर्जी मोहर के अलावा एक मोबाइल फोन और तमाम फर्जी रसीद भी बरामद की है। पुलिस अभी इस पूरे मामले में जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी गिरफ्तार किए गए युवक से गहन पूछताछ में जुटी है।