
फेरों से पहले ही दूल्हे ने सबके सामने दुल्हन से की ये गंदी डिमांड तो युवती ने...
मोदीनगर।बारात लेकर शादी के मंडप में पहुंचे एक दूल्हे ने फेरों होने से पहले ही दुल्हन से सबके सामने ऐसी डिमांड कर दी। जिसे सुनते ही युवती ने शादी से साफ इनकार कर दिया। इतना ही नहीं आरोप है कि इस बीच दूल्हा और दुल्हन पक्ष आमने सामने आ गये। इसके चलते दूल्हा पक्ष के लोगों ने मंडप में तोडफ़ोड़ शुरू कर दी। वहीं युवती पक्ष ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। साथ ही बारात को बिना दुल्हन ही वापस लौटना पड़ा।
फेरों पर बैठने से पहले की दूल्हे ने दुल्हन
कादराबाद चौकी प्रभारी सोमपाल सिंह ने बताया कि हाई-वे पर कादराबाद गांव स्थित गुनगुन फॉर्म हाऊस में मेरठ के एक गांव से एक परिवार लड़की की शादी करने लिए आया था। उनका आरोप है कि दूल्हे ने शराब के नशे में अपने दोस्तों के साथ शादी कई जगह पंखे न लगने और अव्यवस्था की बात कहकर मंडप में तोडफ़ोड़ की। इतना ही नहीं आरोप है कि मंडप में पहुंचे दूल्हे ने दुल्हन से पांच लाख रुपये की डिमांड कर दी। यह सुनते ही दुल्हन ने साफ इनकार कर दिया। इस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। बारात भोजपुर थाना क्षेत्र से आई थी। बुधवार को एसएचओ संजीव शर्मा के बुलाने पर कोतवाली पहुंचे। दोनों पक्षों में समझौता कराने का प्रयास किया गया। एसएचओ ने बताया कि लड़की पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि दहेज में दिए गए सामान अगर वापस नहीं होते हैं तो वे इस मामले में एफआईआर दर्ज कराएंगे।
बिना दुल्हन के वापस लौटी बारात
वहीं नशे में धुत दूल्हे द्वारा दहेज की डिमांड करने पर युवती ने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके साथ ही युवती के परिजनों ने भी लड़के से शादी से इनकार कर मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। जिसके चलते बारात को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा।
Published on:
09 May 2019 01:21 pm
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
