इन बातों का रखे ख्याल वरना होगा नुकसान
मंहत नारायण गिरी के मुताबिक अक्षय तृतीया पर कुछ ऐसी बातें हैं जिनका लोगों को खास ध्यान रखना चाहिए वरना मां लक्ष्मी प्रसन्न होने के बजाय उल्टा नाराज भी हो जाती है। इस दिन बिना स्नान करें तुलसी के पौधे को नहीं छूना चाहिए यानी इस दिन शुद्धता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। पत्तों को तोड़ना नहीं चाहिए। पूजा के वक्त पूजा करने वाले को क्रोध नहीं आना चाहिए यदि उस वक्त वो किसी बात पर क्रोध में रहता है को उल्टा फल प्राप्त होता है।