
PC: IANS
मुस्लिम परिवारों के इस कदम का विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने स्वागत किया। साथ ही, उन्होंने दावा किया कि मोहम्मद साहब खुद शाकाहारी थे। उन्होंने इस संबंध में वीडियो जारी कर अपने बयान में कहा, "मैं उन सभी मुस्लिम परिवारों का दिल से शुक्रिया अदा करना चाहूंगा, जिन्होंने इस बार बकरीद के मौके पर किसी जानवर की बलि नहीं चढ़ाकर ‘केक-बकरा’ बनाकर बलि चढ़ाई। ऐसा करके उन्होंने उत्साह और उमंग के साथ बकरीद का त्योहार मनाया। ऐसा करके हमारे मुस्लिम भाइयों ने कुर्बानी नहीं करने का संदेश दिया है।"
विधायक ने दावा किया है कि दुनिया के कई देशों में अब कुर्बानी की प्रथा पर रोक लगाई जा चुकी है। मोरक्को के प्रधानमंत्री ने भी बलि प्रथा पर प्रतिबंध लगाकर सराहनीय कदम उठाया है, जिसकी चौतरफा तारीफ हो रही है। उन्होंने कहा कि लोनी के हमारे जिन मुस्लिम भाइयों ने ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मौके पर बलि नहीं चढ़ाने का फैसला किया, उनकी जगह पर उन्होंने केक का बकरा बनाकर सांकेतिक रूप से बलिदान देने का फैसला किया है, उसके लिए हम उन्हें बधाई देते हैं।
उन्होंने दावा किया कि मोहम्मद साहब भी शाकाहारी थे। उन्होंने मांस से बीमारियां फैलने की बात कही थी और दूध को शिफा बताया था। विधायक ने कहा कि जो लोग मोहम्मद साहब की बात नहीं मानते हैं, वे इस्लाम और मोहम्मद साहब के दुश्मन हैं। ऐसे लोग इस्लाम के विरुद्ध काम कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में लोनी के जिन मुस्लिम भाइयों ने मोहम्मद साहब के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने का फैसला किया है, उसकी हम सभी को तारीफ करनी चाहिए।
Published on:
07 Jun 2025 08:07 pm
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
