12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गाजियाबाद अग्निकांड : दिल्ली के अस्पताल में भर्ती फैक्ट्री मालिक की माैत, दाे की हालत अभी गंभीर

चिकित्सा उपकरण बनाने वाली फैक्ट्री में लगी थी आग दंपति पति-पत्नी दाेनाें मिलकर चलाते थे फैक्ट्री

less than 1 minute read
Google source verification
kunal.jpg

फैक्ट्री मालिक कुणाल

पत्रिकाा न्यूज नेटवर्क

सहारनपुर. लिंक रोड स्थित जिस फैक्ट्री में आग लगी थी उसके मालिक की माैत हाे गई है। अग्निकांड में गंभीर रूप से घायल हुए लाेगाें काे दिल्ली रेफर किया गया था। इनमें फैक्ट्री मालिक भी शामिल थे। उपचार के दाैरान फैक्ट्री मालिक ने दम ताेड़ दिया।

यह भी पढ़ें: डिलिवरी के दौरान नवजात की मौत, परिजन बोले- डॉक्टर ने सर्जिकल उपकरण से किया था घायल

लिंक राेड स्थित मेडिकल इक्विपमेंट बनाने वाली फैक्ट्री में देर रात अचानक भीषण आग लग गई थी। स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम करीब आधा दर्जन गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची थी और किसी तरह आग की लपटों पर काबू पाया था। खुद एसएसपी कलानिधि नैथानी और जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय भी मौके पर पहुंचे थे। इस तरह कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका था। इस दुर्घटना में 14 लोग जल गए थे।

यह भी पढ़ें: Patrika SpeakUp: एक्सपर्ट से जानिए हार्ट अटैक आने पर सबसे पहले क्या करें

गंभीर रूप से जले तीन लोगों काे दिल्ली रेफर किया गया था। फैक्ट्री मालिक की हालत भी गंभीर बनी हुई थी। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान फैक्ट्री मालिक कुणाल ने दम तोड़ दिया जबकि अन्य लोगों की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। उधर जिन घायल लोगों को गाजियाबाद के अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया उनका भी उपचार जारी है।