
गाजियाबाद. भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर (BJP MLA Nand Kishor Gurjar) पर मारपीट का आरोप लगाने वाले फूड इंस्पेक्टर आशुतोष के खिलाफ लोनी (Loni) थाने में ब्लैकमेलिंग का मुकदमा दर्ज किया गया है। केस दर्ज कर अब पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है। उधर, भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा है कि उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि न्यायालय के आदेश के बाद से यह साफ हो गया है कि निश्चित तौर पर फूड इंस्पेक्टर इंस्पेक्टर भ्रष्टाचारी में लिप्त था।
दरअसल, फूड इंस्पेक्टर और लोनी विधानसभा से विधायक नंदकिशोर गुर्जर के बीच झड़प हुई थी। फूड इंस्पेक्टर ने विधायक नंदकिशोर गुर्जर और उनके समर्थकों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में विधायक के दो समर्थकों को जेल भी भेजा गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद गुर्जर ने कहा है कि प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस भ्रष्टाचार की मंशा के अनुरूप यह केस दर्ज हुआ है। उन्हें उम्मीद है कि पुलिस जांच करके आगे का कार्य करेगी। गुर्जर ने वीडियो में यह भी कहा है कि वह सपा और बसपा कार्यकाल के गलत अधिकारियों के खिलाफ लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि उनके ऊपर जो मारपीट का आरोप लगाया गया था वह भी निराधार है।
विधायक मामले में जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी ने बताया कि गाजियाबाद न्यायालय ने लोनी के तत्कालीन फूड इंस्पेक्टर के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। इसके तहत फूड इंस्पेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल इस पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
09 Jan 2020 12:01 pm
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
