25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गाजियाबाद में अचानक से धू- धू कर जलने लगी दुकानें, चारों तरफ मचा हड़कंप

गाजियाबाद के शालीमार इलाके में शिव चौक के पास एक बिल्डिंग के लोअर बेसमेंट में बनी कई दुकानों में आग लग गई। इससे वहां पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Anand Shukla

•

Updated: 5 Sep 2024, 4:46 PM IST

fire broke out in many shops in Ghaziabad fire department brought it under control

Fire in Ghaziabad:गाजियाबादके शालीमार गार्डन इलाके में एक बिल्डिंग के नीचे बनी कई दुकानों में गुरुवार को अचानक आग लग गई। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

बताया जा रहा है कि इन दुकानों में आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। इसमें एक दुकान पेट्स की भी थी। इसमें कुछ जानवरों को आग लगने के कारण नुकसान हुआ है।

कई दुकानों में लगी भीषण आग

गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाना के 150 फूटा रोड पर शिव चौक के पास एक बिल्डिंग के लोअर बेसमेंट में बनी कई दुकानों में दोपहर लगभग दो बजे आग लग गई। आसपास के लोगों और बिल्डिंग वालों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और लोकल पुलिस को सूचना दी। मौके पर लोकल थाने की पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया।

यह भी पढ़ें:राम सेवकपुरम् में शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल हुए सीएम योगी, बोले- अयोध्या धाम और तमिलनाडु का है एक विशेष रिश्ता

पेट्स शॉप से कई जानवरों को निकाला गया सुरक्षित बाहर

गाजियाबाद के चीफ फायर ऑफिसर राहुल पॉल ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली थी। घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों को भेजा गया। आग लगते ही बिल्डिंग को खाली करा लिया गया था। आग बुझाने में फायर ब्रिगेड को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पेट्स शॉप से कई जानवरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग