9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी के इस शहर में आग से बचाव के विभाग दे रहा है ये टिप्स

अग्निशमन विभाग लोगों को बता रहा कैसे करें आग से बचाव

2 min read
Google source verification
ghaziabad

गाजियाबाद. अग्निशमन विभाग की तरफ से शहर में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को एसएसपी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने बाइक रैली निकालकर लोगों को आग से निपटने के बारे में जागरुक किया। एक हफ्ते चलने वाले इस कार्यक्रम के दौरान विभाग की तैयारियों से लोगों को अवगत कराया जाएगा।

14 अप्रैल से दमकल विभाग का अग्निशमन सेवा दिवस शुरू हो गया है। एक सप्ताह चलने वाले इस कार्यक्रम में विभाग की तरफ से शहर में जगह-जगह जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। ताकि लोगों को आग से बचाव करने के बारे में जागरुक किया जा सके। पहले दिन जागरुकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान लोगों को आग से बचाव के बारे में अवगत कराया गया। आग लगने की घटना होने पर आराम के साथ निपट सके। बताते दें कि 14 अप्रैल 1944 मुंबई में 66 फायरमैन की जान चली गई थी। उन्हीं 66 शहीद अग्निशमन कर्मचारियों को श्रद्धांजलि देने के लिए अग्निशमन सेवा दिवस मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें: यूपी के इस हाईवे पर अब ऑनलाइन जमा कर सकेंगे टोल टैक्स, ऐसे मिलेगी सुविधा

फायर ब्रिगेड द्वारा विभिन्न कारखानों, शैक्षणिक संस्थाओं, ऑयल डिपो आदि जगहों पर अग्नि से बचाव संबंधी प्रशिक्षण दिया जाएगा। अग्निशमन सप्ताह के अंतर्गत नागरिकों को आग से बचाव व सावधानी बरतने के बारे में कार्यक्रम आयोजित किए जाने है। विभाग के अधिकारियों की माने तो इसका उद्देश्य अग्निकांड से होने वाली क्षति के प्रति नागरिकों को जागरूक करना होता है। कार्यक्रम के दौरन फायर स्टेशन, पुलिस के अफसर, अग्निशमन वाहनों व कर्मचारी मौजूद रहे।

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने जागरुकता रैली के दौरान लोगों को बताया कि आग लगने पर सभी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना चाहिए। साथ ही आस-पास रखी चीजों को हटा देना चाहिए। आग लगाने पर सबसे पहले सभी इलेक्ट्रानिक स्विच को ऑफ़ कर दे। यानी की बिजली की सप्लाई पूरी तरह बाधित कर देनी चाहिए। साथ ही पानी से आग बुझाने का प्रयास रकना चाहिए। वहीं फायर उपकरण मानक के अनुसार आॅफिस, कंपनी, बिल्डिंग में लगे होने जरुरी है।

यह भी पढ़ेंं: योगी सरकार ने लोगों को दिया बड़ा तोहफा, लाखों लोगों को मिलेगा फायदा

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग