
अब यूपी के इस जिले में छोड़े जाएंगे बंदर
गाजियाबाद।उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में रहने वाले लोगों को जल्द ही बंदरों के आतंक से छूटकारा मिल सकता है।इसकी वजह वन विभाग द्वारा एक टीम गठित करना है।यह टीम बंदरों को यूपी के सहारनपुर जिले में पहुंचा देगी।इसकी वजह वन विभाग द्वारा अब नगर निगम की कुछ शर्तों पर एनओसी जारी कर दी गई है।इसमें खासतौर पर बंदर पकड़ने के बाद उनके खान-पान पर ध्यान देने की बात प्रमुखता से कही गई है।बहरहाल वन विभाग द्वारा दी गई गाइडलाइन के अनुसार अब नगर निगम जल्द ही इस तरह का अभियान चलाने वाला है।
इस जिले में छोड़े जाएंगे बंदर
आपको बताते चलें कि गाजियाबाद में कई ऐसी कॉलोनियां है। जहां पर बंदरों का पूरी तरह आतंक है। इतना ही नहीं उन कालोनियों में रहने वाले बहुत से लोगों को बंदर काट चुके हैं। और कई लोग बंदरों के आतंक के कारण छत से नीचे गिर गए। इसी को देखते हुए नगर निगम द्वारा उन बंदरों को पकड़ने का भी अभियान चलाया गया था। वन विभाग को इस बात से अवगत कराया गया। जिसका संज्ञान लेते हुए वन विभाग की प्रभागीय निदेशक ने अब बंदर पकड़ने के अभियान के लिए कुल 4 सदस्यों की एक कमेटी बनाई है।जिसके अंतर्गत वन विभाग गाजियाबाद और सहारनपुर के दो अधिकारी एवं नगर आयुक्त और पीपल फॉर एनीमल के प्रतिनिधि शामिल रहेंगे।जो यहां से बंदरों को पकड़कर सहारनपुन के जंगलों में बंदरों को छोड़ेंगे।
जल्द शुरू होगा अभियान
इस पूरे मामले में अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार का कहना है कि वन विभाग द्वारा बनाई गई गाइडलाइन के हिसाब से इलाकों में बंदर पकड़ने का अभियान चलाया जाएगा।जहां पर बंदरों का ज्यादा आतंक है। और बंदरों के कारण लोग खौफ में जी रहे हैं।उन्होंने बताया कि यहां से उन सभी खतरनाक बंदरों को पकड़कर सहारनपुर के जंगल में छोड़ा जाएगा।उन्होंने बताया कि खासतौर से पकड़े गए बंदरों का खान-पान का भी ख्याल रखा जाएगा।
Published on:
12 Dec 2018 01:03 pm
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
