3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चार साल की प्रेमकहानी का शादी के चार दिन बाद ही दुखद अंत, दाेनाें की आत्महत्या

शादी के महज चार दिन बाद ही विशाल की लाश रेलवे ट्रैक पर मिली और निशा ने घर में ही फांसी लगाकर दाेनाें ने इस दुनिया काे अलविदा कह दिया।

2 min read
Google source verification
ghazibad.jpg

ghazibad

गाजियाबाद ( ghazibad news ) कवि नगर इलाके में चार साल पुरानी प्रेम कहानी ( Love Story) का शादी के चार दिन बाद ही दुखद अंत हाे गया। दोनों ने माैत काे गले लगा लिया। माैत के बाद से दोनों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: NOIDA: बाल सुधार गृह के 13 बच्चों में कोरोना की पुष्टि, अधिकारियों में हड़कंप

गाजियाबाद की एक ही कॉलोनी में रहने वाले एक युवक युवती के चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इच्छा अनुसार दोनों परिवारों ने इनकी शादी भी करा करा दी लेकिन शादी के महज चार दिन बाद ही दोनों ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। दोनों ने माैत काे गले क्यों लगाया इसकी जांच अब गाजियाबाद पुलिस ( ghazibad police) कर रही है।

यह भी पढ़ें: चायवाले ने सिर्फ बंगले से निकाला है, भगवाधारी राजघाट भी खाला करा देते: साध्वी प्राची

प्राइवेट ट्यूशन देने वाले विशाल और नोएडा की एक आईटी कंपनी की एचआर टीम में काम करने वाली निशा के बीच चार साल पहले प्यार परवान चढ़ा था। दोनों गाजियाबाद में रहते थे। कुछ दिन पहले दोनों के परिवारों ने विशाल और निशा के रिश्ते को मंजूरी दी और चार दिन पहले दोनों की शादी हो गई। सब कुछ सामान्य था लेकिन एक घटना ने सभी काे चाैंका दिया।

यह भी पढ़ें: Meerut: गांव की गलियां भी अब कोरोना के शिकंजे में, भाजपा विधायक की मां की रिपोर्ट आई नेगेटिव

विशाल की लाश रेलवे ट्रैक पर पड़ी मिली और निशा ने घर में ही फांसी लगा लगी। इस तरह यह खूबसूरत जोड़ा शादी के चार दिन बाद ही दुनिया से अलविदा कह गया। दाेनाें के परिवार वालों काे यह तक समझ नहीं आ रहा कि ऐसा क्या हुआ जाे दाेनाें ने माैत के गले काे लगा लिया। कल तक जिन घरों में विशाल और निशा की शादी का जश्न था अब उन दोनों घरों में उनकी मौत का मातम मन रहा है।

यह भी पढ़ें: कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक की मौत, दिखा खौफनाक मंजर

मृतक विशाल के भाई प्रमोद और उसकी पत्नी के भाई दुष्यंत ने बताया कि दोनों ही एक ही कॉलोनी में रहते थे। चार साल से दोनों की दोस्ती थी और उनकी इच्छा के अनुसार दोनों परिवार की सहमति से 29 जून को दोनों की शादी करा दी गई थी। शादी से महज चार दिन बाद विशाल अचानक लापता हो गया और उसकी लाश रेलवे ट्रैक से बरामद हुई। जब इस बात का पता उसकी पत्नी निशा काे चला ताे उसने भी पंखे से लटककर जान दे दी।

Story Loader