6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नौकरी दिलाने के नाम पर पूर्व प्रधान और उसके एक साथी के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा हुआ दर्ज

महिला का आरोप है कि एक सप्ताह पहले महिला को नौकरी दिलाने के नाम पर पूर्व प्रधान ने मोदीनगर बुलाया था।
less than 1 minute read
Google source verification

गाजियाबाद। भले ही प्रदेश सरकार में महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा के लिए तमाम दावे क्यों न किए जा रहे हों। लेकिन प्रदेश में महिला और लड़कियां आज भी सुरक्षित नहीं है। क्योंकि दिल्ली से सटे गाजियाबाद के मोदीनगर इलाके में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां नौकरी दिलाने के नाम पर एक पूर्व प्रधान और उसके अन्य साथी पर एक महिला ने गैंगरेप का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मिली जानकारी के अनुसार मोदीनगर कोतवाली इलाके के गांव गदना के पूर्व प्रधान राजपाल और उसके एक अन्य साथी के खिलाफ एक महिला ने थाना मोदीनगर में गैंगरेप की तहरीर दी है। जिसके आधार पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें-CBI में उथल-पुथल मचाने वाला मीट कारोबारी मोइन कुरैशी यूपी के इस जिले का है रहने वाला

महिला का आरोप है कि एक सप्ताह पहले महिला को नौकरी दिलाने के नाम पर पूर्व प्रधान ने मोदीनगर बुलाया था। जहां उसका एक अन्य साथी गदाना रोड स्थित एक मकान में ले गया। जहां पर पूर्व प्रधान भी मौजूद था। दोनों ने महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाया। जिसके बाद महिला बेहोश हो गई और दोनों ने ही उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। बुधवार को देर शाम महिला द्वारा थाना मोदीनगर में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। उधर इस पूरे मामले में एसपी देहात अरविंद कुमार मौर्य का कहना है कि एक महिला द्वारा पूर्व प्रधान राजपाल और उसके अन्य साथी के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराया गया है। महिला के द्वारा दी गई तहरीर के आधार मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग