27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्व प्रधान के बेटे की हत्या करने वाले इनामियों को पुलिस ने…

कई हत्याएं हो चुकी है इस दुश्मनी में
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 25 Oct 2018, 10:48 AM IST

दिनदहाड़े भरी भीड़ में पूर्व प्रधान के बेटे की हत्या के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पा ली है। दोनों आरोपियों पर पच्चीस-पच्चीस हजार रुपये का इनाम पुलिस ने रखा था।
एसपी सिटी विनय कुमार सिंह व एसपी नार्थ रोहित सिंह सजवान ने संयुक्त वार्ता में यह जानकारी दी।

यह था मामला

पिपराइच क्षेत्र के एक सैलून में करीब एक हफ्ते पहले कैथवलिया छोटकी गांव के अनिकेत यादव (22) बैठे थे। इसी बीच सोनबरसा की ओर से एक लग्जरी गाड़ी में कुछ लोग आए। असलहा से लैस ये लोग सीधे सैलून में घुसे और असलहा तान दिए। डर के मारे सैलून का प्रोपराइटर व उसमें मौजूद अन्य लोग भाग खड़ा हुआ। बदमाशों को देखकर अनिकेत ने भी खुद को बचाने की कोशिश की लेकिन बदमाशों ने उसे गोलियों से भून डाला। अनिकेत की हत्या की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। मौके पर पुलिस भी पहंुच गई। उधर, अनिकेत के घर जैसे यह सूचना पहुंची घर में कोहराम मच गया। रंजिश में हुई इस हत्या से गुस्साएं लोगों ने सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम खत्म कराने और लोगों को शांत करने के लिए काफी देर तक पुलिस प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। आला अफसरों ने आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया तो लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
बता दें कि मृतक अनिकेत के पिता पूर्व प्रधान अवधेश यादव की भी हत्या 19 सितंबर 2016 को कर दी गई थी। बताया जा रहा कि पुरानी रंजिश में इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। दोनों पक्ष एक दूसरे के खून के प्यासे हैं।