1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब शूटिंग के खेल में भी रहेगा ग़ज़ियाबाद का दबदबा, जानिए क्या है कारण

कविनगर में विकास प्राधिकरण खोलेगा शूटिंग रेंज, किफायती कीमत पर दी जाएगी बच्चों को ट्रेनिंग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 21 Apr 2018, 4:51 PM IST

gda

गाजियाबाद। देश और विदेश में हमेशा से खेल के मामले में गाजियाबाद जनपद ने बिना किसी सरकारी मदद के सम्मान बढाया है। लेकिन अब जल्द ही गाजियाबाद के हूनुरमंद शूटिंग जैसे खेल में अपना दबदबा साबित कर सकेगें। दरअसल सरकारी स्तर पर जनपद में शूटिंग रेंज खोलने के लिए कवायद की जा रही है। अब लोगों को बागपत, लोनी औऱ दिल्ली की जगह शहर के बीचों बीच में ही इसकी ट्रेनिंग मिलेगी। अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक अच्छी स्किल वाली ट्रेनिंग के लिए खिलाड़ियों से किफायती कीमत वसूली जाएंगी।

बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने गैंगरेप आरोपियों के लिए दिया ये बड़ा बयान

पांच महीनों में 50 लाख से तैयार होगी शूटिंग रेंज
गाजियाबाग शहर में जो लोग निशानेबाजी सीखना चाहते हैं। उनके लिए गाजियाबाद विकास प्राधिकरण खुशखबरी लेकर आया है। प्राधिकरण शहर के पॉश इलाकों में शामिल कविनगर में शूटिंग रेंज का निर्माण करवाएगा। इसके लिए रामलीला मैदान के पास प्राधिकरण की क्लब के पीछे 250 वर्गमीटर जमीन चिन्हित की गई है। 5 महीने में शूटिंग रेंज का निर्माण पूरा हो जाएगा। 50 लाख की लागात से शूटिंग रेंज बनकर तैयार होगी।

यूपी के इस शहर में चोरी की बिजली से पार्को में चल रहे समर्सिबल और स्ट्रीट लाइट

शूटिंग के लिए बनवाई जाएगी 15 लेन
जीडीए के चीफ इंजीनियर वीएन सिंह ने बताया कि रामलीला मैदान के पास इसका निर्माण होगा। शूटिंग के लिए इसमें 15 लेन बनवाई जाएंगी और यह पूरी तरह से वातानूकूलित होगी। निर्माण के बाद इसे किसी एकेडमी को चलाने के लिए दिया जाएगा। ताकि लोग यहां आकर शूटिंग का लुत्फ उठा सकें। चीफ इंजीनियर ने बताया कविनगर रामलीला मैदान के पास जीडीए का क्लब व गेस्टहाउस मौजूद है। जिसे पहले प्राधिकरण अपने आयोजनों के लिए इस्तेमाल करता था। मगर बाद में प्राधिकरण कार्यालय में ही सभागार बनने के बाद इनके रखरखाव पर इतना ध्यान नही दिया गया।

कैराना वेस्ट यूपी को साधने के लिए मैदान में उतरेंगे बीजेपी राष्ट्रीय अध्य़क्ष, 22 को आएंगे गाजियाबाद

बाकि खेलों की स्थिति में भी सुधार की तैयारी

विकास पाधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक अगर शूटिंग रेंज की यह योजना सफल रहती है तो जीडीए अपनी खाली सम्पत्तियों में अन्य खेलों के लिए इंतजाम करेगा। ताकि शहर में खेलों का माहौल तो बने ही साथ ही जीडीए को भी इन संपत्तियों से लाभ मिल सके। जल्द से जल्द शूटिंग रेंज बनाने का काम पूरा हो जाएगा।