1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस चुनाव में सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश !

मुजफ्फरनगर दंगों के पर्चे बांटे जाने की अफवाह के बाद पुलिस भी हुई चौकन्नी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 9 May 2018, 10:29 AM IST

गाजियाबाद। पश्चिमी यूपी के गाजियाबाद जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के साथ ही अलग-अलग पदों के लिए मतदान हो रहा है। किसी तरह के विवाद से निपटने के लिए कचहरी परिसर में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। साथ ही जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। सुबह सुबह 08:30 बजे से शाम 05:00 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद देर शाम को विजयी उम्मीदवार की घोषणा भी कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें : 1857 Revolt: उस दिन सेंट जाॅन्स चर्च की बेल बजते ही लोग सड़क पर एकत्र होने शुरू हो गए थे

बार एसोसिएशन के चुनाव के एक दिन पहले कचहरी परिसर में तनाव का माहौल देखने को मिला। जब सोमवार को कचहरी परिसर में मुजफ्फरनगर दंगे से संबंधित पर्चे मिलने की अफवाह फैल गई। मुख्य चुनाव अधिकारी राकेश त्यागी काकड़ा ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली की सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने के लिए परिसर में दंगों के पर्चे बांटे गए। हालाकि उन्होंने साफ किया उन्हें इस तरह की पर्चा नहीं मिला। लेकिन फिर भी मुख्‍य चुनाव अधिकारी और बार ऐसोसिएशन के अध्‍यक्ष ने गाजियाबाद एसएसपी के यहां शिकायत की और चुनाव प्रभावित करने की आशंकी जाहिर करते हुए कड़ी सुरक्षा की मांग की थी। जिसके बाद एसएसपी ने आज चुनाव के लिए सुरक्षा और कड़ी कर दी है। जिससे कोई भी किसी भी तरह मतदान को प्रभावित नहीं कर पाए।

यह भी पढ़ें : यूपी के इन जिलों में एक बार फिर धूल भरी आंधी-तूफान का कहर, जाने कहां कितना हुआ नुकसान

आपको बता दें कि 2017 में बार एसोसिएशन के चुनाव के दौरान हंगामा हो गया था। इतना ही नहीं कुछ लोगों ने मतदान पेटी को तोड़ दिए थे। लेकिन इस तरह की घटना दोबारा नहीं हो इसके लिए पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद है। अब देखना होगा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष की कुर्सी किसकी होती है।

यह भी पढ़ें : योगीराज में फिर हैवानियत: चलती कार में महिला को बेहोश कर गैंगरेप, मासूम को फेंका