
ब्यूटी पार्लर में चल रहा था घर्मांतरण
भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष खोड़ा निवासी सुनीता अरोड़ा ने ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहे धर्मांतरण को लेकर शिकायत दर्ज की है। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई। पुलिस ने एक पादरी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अभी भी जांच में जुटी हुई है। पुलिस को इस पूरे मामले से एक वीडियो भी मिला है जिसमें कथित तौर पर थॉमस को फर्श पर बैठी छह महिलाओं को धार्मिक उपदेश देते हुए दिखाया गया है।
कैसे कराते थे धर्मांतरण
पीड़िता सुनीता अरोड़ा ने बताया कि पहले ये हमें ब्यूटी पार्लर ले गए वहां पर होने वाली प्रार्थना सभा में शामिल होने का आग्रह किया। सुनीता ने बताया की जब मैं ब्यूटी पार्लर गई तो वहां करीब आधा दर्जन लोग प्रार्थना सभा कर रहे थे। जहां हाथो में किताब लिए बैठे लोगो को एक पादरी प्रार्थना करा रहा था। और सभी लोग आमीन आमीन बोल रहे थे। पीड़िता ने बताया कि अब्राहिम ने यीशु के दर्शन कराने की बात कही। लेकिन उससे पहले पीड़िता के गले में पड़े भगवान कृष्ण के लॉकेट को उतारने और घर में लगे देवी देवताओं के फोटो हटाने की बात कही।
Published on:
15 May 2023 10:40 am
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
