2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कैराना उपचुनाव में बीजेपी की वापसी के लिए रण में उतरे ग़ज़ियाबाद के विधायक

मुरादनगर विधायक का दावा कैराना में नहीं है फूलपुर जैसे हालात
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 9 May 2018, 1:47 PM IST

bjp karana

गाजियाबाद। फूलपुर और गोरखपुर में उपचुनाव में गठबंधन के प्रत्याशियों से मिली करारी शिकस्त से सीख लेते हुए भारतीय जनता पार्टी ने कैराना उपचुनाव के लिए मजबूती के साथ में काम करना शुरू कर दिया है। इसके तहत सभी मंडलो में सभी कद्दावर विधायकों की डयूटी लगाई गई है। गाजियाबाद से पूर्व कैबिनेट मंत्री के बेटे औऱ मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी, नंद किशोर गुर्जर समेत कई अन्य दिग्गज मैदान में है। सभी का दावा है कि गठबंधन का असर कैराना में नजर नहीं आएगा

लापरवाही: मैच्योर पॉलिसी पेमेंट के लिए डाकघर ने जारी किया बंद एकाउंट का चैक

इन सेंटरों में होता था ऐसा काम कि पहुंची पुलिस तो मच गया हड़कंप, देखें वीडियो

कैराना में नहीं चलेगा गठबंधन का जादू
मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी के मुताबिक कैराना समीकरण बिल्कुल अलग है। नूरपुर में भी मतदाताओं का रूझान पूरी तरह से भाजपा के पाले में दिखाई दे रहा है। ऐसे में दोनों जगह भारतीय जनता पार्टी विजय पताका लहराएगी इलाके की जनता दल बदलू और मतलब के लिए सांठगांठ करने वाले प्रत्याशी पर भरोसा नहीं करेगी। केंद्र और प्रदेश सरकार के समय से जन कल्याणकारी योजनाओं को वास्तविकता प्रदान कर रही है, उसके चलते जनता पूरी तरह से भाजपा के साथ है।

लोकसभा चुनाव से वापसी की तैयारी में कांग्रेस, जीत के लिए करेगी ये काम

विरोधियों की राजनीति होगी खत्म
लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर का कहना है कि कैराना और नूरपुर का चुनाव विरोधियों की राजनीतिक विरासत को
खत्म करने का काम करेगा। भाजपा के विजय रथ के आगे विपक्ष के प्रत्याशियों का वजूद ही खत्म हो जाएगा। दरअसल जिस तरह विपक्षियों ने गठबंधन कर मतदाताओं को उलझाने और भ्रम की स्थिति फैलाने का काम किया है। उसको देखते हुए मतदाताओं ने भी सुनिश्चित कर दिया है कि अब एक नीति और एक विचार को ही समर्थन एवं प्यार दिया जाएगा। ऐसे में विपक्षियों को बेहद करारी शिकस्त का सामना करना पड़ेगा। वो अपनी पूरी टीम के साथ कंधे से कंधा मिलाकर भाजपा का झंडा बुलंद करने में जुटे हैं।

एनसीआर के इस शहर में जाम से मिलेगी राहत, खुद एसएसपी ने बनाया ये खास प्लान