2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गाजियाबाद: चार्म्स इंडिया के मालिक ने खुद को मारी गोली

गाजियाबाद में देर रात एक बिल्डर ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। बिल्डर चार्म्स कैसल ग्रुप का मालिक था।

2 min read
Google source verification
suicide

गाजियाबाद। गाजियाबाद में देर रात एक बिल्डर ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। बिल्डर चार्म्स कैसल ग्रुप का मालिक था। घटना कविनगर थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर इलाके की है। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं यह घटना रात 12.30 बजे की है। पुलिस ने मौके से रिवॉल्वर को भी अपने कब्जे में लिया है, जिससे गोली चली है। घटना के समय घर में पत्नी और एक बेटा मौजूद था। बता दें कि बिल्डर का राजनगर एक्सटेंशन प्रोजेक्ट चल रहा है।

गाजियाबाद के थाना कवि नगर इलाके की शास्त्री नगर कॉलोनी में स्थित एसएफ111 में चार्म्स कैसल के मालिक संजय सिंघल अपने परिवार के साथ रहते हैं। जिनका प्रोजेक्ट गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन और इंदिरापुरम इलाके में चल रहे हैं। रात करीब 12:15 बजे संजय सिंघल अपने ड्राइवर घनश्याम के साथ अपने घर पहुंचे और घर पहुंचते ही वह अपने कमरे में चले गए। वहीं संजय सिंघल ने अपना कमरा बंद कर अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से अपने सर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

इस दौरान घर में उनकी पत्नी वह छोटा बेटा आर्यमान मौजूद था। जबकि बड़ा बेटा सात्विक इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। वह घर पर मौजूद नहीं था। जैसे ही उनकी पत्नी और उनके बेटे ने गोली चलने की आवाज सुनी तो वह उनकी कमरे की तरफ दौड़े और आनन फानन में कमरे का दरवाजा तोड़ा। तब उन्होंने देखा कि संजय सिंघल जमीन पर खून से लथपथ पड़े हुए हैं। उन्होंने संजय सिंघल को पास के अस्पताल पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना खुद संजय सिंघल की पत्नी ने पुलिस को दी, जिसके आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने संजय सिंघल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और उसकी लाइसेंसी रिवाल्वर को अपने कब्जे में ले लिया।

इस पूरे मामले में एसएसपी हरि नारायण सिंह का बताया कि अभी पुलिस हर एंगल से मामले की गहन जांच में जुटी है। अभी तक की जांच में यह साफ नहीं हो पाया है कि आखिरकार इतना सब कुछ अच्छा चलने के बावजूद भी उन्होंने खुद को गोली मारकर क्यों आत्महत्या की? फिलहाल अभी पुलिस की गहन जांच के बाद ही मामला साफ हो पाएगा। अभी तक की जानकारी के मुताबिक संजय सिंघल का किसी तरह का कोई घरेलू विवाद नहीं था।

आपको बताते चले कि संजय सिंघल ने इंदिरापुरम इलाके में भी बड़े प्रोजेक्ट किए हैं। जो कि समय पर ही पूरे कर दिए गए और लोगों को फ्लैट हैंड ओवर कर दिया गए थे। उसके बाद उन्होंने राजनगर एक्सटेंशन में अपना एक बड़ा प्रोजेक्ट चलाया हुआ है। जो कि अभी भी दूसरे प्रोजेक्टों के मुकाबले सबसे तेज काम चल रहा है।







Story Loader