1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सावधान! ब्रांडेड कंपनियां कर रही हैं अापके साथ धोखा, जानिए कैसे

गाजियाबाद में हल्‍दीराम नमकीन के पैकेट की जांच में सामने आया चौंकाने वाला सच, हो सकता है 50 हजार रुपये का जुर्माना

2 min read
Google source verification
haldiram namkeen

गाजियाबाद। त्योहारों का सीजन शुरू होते ही कुछ मुनाफाखोर मोटी कमाई करने के लिए खाद्य पदार्थों में मिलावट या घटतौली शुरू कर देते हैं। इसका एक बड़ा नमूना गाजियाबाद में उस वक्त देखने को मिला, जब माप-तोल विभाग द्वारा एक मल्टीनेशनल कंपनी हल्दीराम के नमकीन की नापतोल की गई। इसमें 50 ग्राम के पैकेट में महज 23 ग्राम नमकीन ही मिली। इसके बाद माप-तोल विभाग द्वारा हल्दीराम को नोटिस जारी किया गया है।

50 ग्राम की जगह केवल 23 ग्राम मिली नमकीन

माप-तोल विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक राजेंद्र चौरसिया ने बताया कि अक्सर त्यौहार के मौके पर बड़ी कंपनियां भी खाद्य पदार्थों में मिलावट और घटतौली शुरू कर देती हैं। हालांकि, बीच-बीच में उनकी चेकिंग भी होती रहती है क्योंकि बड़ी कंपनियों पर कोई शक नहीं करता और बड़ी कंपनी लगातार उसमें घटतौली करती रहती हैं। गाजियाबाद में शुक्रवार को हल्दीराम नमकीन के पैकेट की गहन जांच की गई, जिसमें 50 ग्राम नमकीन होनी चाहिए था लेकिन उसमें कुल 23 ग्राम नमकीन ही पाई गई।

हो सकता है जुर्माना

राजेंद्र चौरसिया ने बताया कि अक्‍सर बड़ी कंपनियों पर ध्यान नहीं दिया जाता कि वह मानकों पर खरी हैं या नहीं। अब नाप-तोल विभाग बड़ी कंपनियों के मार्केट में बिकने वाले प्रोडक्‍ट की भी चेकिंग कर रहा है। इसके चलते शुक्रवार को हल्दीराम के नमकीन की जांच की गई और इसमें घटतौली पाई गई है। इसके अलावा भी माप-तोल विभाग अन्य बड़ी कंपनियों के उत्पादों की भी जांच में जुटा हुआ है। फिलहाल हल्दीराम के नमकीन के पैकेट में मामला पकड़े जाने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है। इसके तहत कंपनी को नोटिस जारी कर दिया गया है। अब कंपनी के अधिकारियों को इसका जवाब देना पड़ेगा। कंपनी के इसके लिए कम से कम 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लग सकता है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा नाप-तोल विभाग अब हल्दीराम के हर उत्पाद की चेकिंग करेगा।

Story Loader