10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Corona Virus: चीन से आई युवती को हुआ खांसी-जुकाम, 28 दिन रहेगी डॉक्‍टरों की निगरानी में

Highlights चीन से दो युवतियां आईं Ghaziabad में परिवार को दिए गए एन-95 मास्क युवती को नहीं थे निमोनिया, बुखार या फ्लू के लक्षण

2 min read
Google source verification
vlcsnap-2020-01-31-16h07m53s453.png

गाजियाबाद। जनपद में कोरोना वायरस (Corona Virus) को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरीके से सतर्क हो गया है। गाजियाबाद (Ghaziabad) में दो युवतियों के चीन (China) से आने के बाद स्‍वासथ्‍य विभाग उन पर नजर बनाए हुए हैं। बीजिंग (Beijing) से आई एक युवती को खांसी-जुकाम होने के बाद उसका ब्‍लड सैंपल भी लिया गया है।

यह भी पढ़ें:Auto Expo 2020 पर छाया Coronavirus का साया, इस वर्ष चीनी कंपनियों की होगी 20 फीसदी हिस्सेदारी

पांच साल काम किया है चीन में

सीएमओ (CMO) नरेन्द्र गुप्ता का कहना है कि उनको जानकारी मिली थी कि 28 जनवरी को चीन से एक युवती दिल्ली आई है। वह गाजियाबाद में अपने परिचित के यहां आई है। उसको खांसी व जुकाम हुआ था। फिलहाल अब वह पूरी तरह से ठीक है। ऐहतियातन वह 28 दिन के लिए डॉक्टरों की निगरानी में रहेगी। उनके परिवार को भी एन-95 मास्क दिए गए हैं। उनको साथ ही ठीक से हाथ धोने और पूरी तरह सतर्क रहने को कहा गया है। इस बीच अगर युवती को बुखार या फ्लू जैसी कोई समस्‍या आती है तो उस पर ज्‍यादा ध्‍यान दिया जाएगा। युवती को राममनोहर लोहिया अस्पताल (Ram Manohar Lohia Hospital) मे शिफ्ट करते ब्लड सैंपल भी लिए गए हैं। इसकी रिपोर्ट तीन दिन बाद आएगी। उन्‍होंने कहा कि युवती में निमोनिया, बुखार या फ्लू के लक्षण नहीं थे। वह पांच साल से चीन में कार्य कर रही थी। आने से सात-आठ दिन पहले वह बीजिंग में रही थी। उसको भी आईसोलेशन वार्ड में रखने की बात की थी लेकिन उसने वहां भर्ती होने से इंकार कर दिया।

यह भी पढ़ें: Ghaziabad: एसएसपी ऑफिस पर लगा सिटीजन चार्टर का बोर्ड, 7 दिन में होगा पासपोर्ट का सत्‍यापन

चीन से आने वाले यात्रियों की मांगी जानकारी

शुक्रवार को उनको चीन से आई एक और युवती के बारे में जानकारी मिली है। चीन से एक युवती मेडिकल की पढ़ाई करके वसुंधरा आई है। जानकारी मिलने के बाद उन्‍होंने अपनी टीम वहां भेज दी है। उसको फिलहाल कोई परेशानी नहीं है। डॉक्टरों की टीम चीन से आई दोनों युवतियों पर निगाह रखे हुए हैं। जिला अस्पताल में भी आइसोलेशन वार्ड बना दिया गया है। इसमें 10 बेड है। इसे अलावा एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को पत्र लिखकर चीन से गाजियाबाद आने वाले यात्रियों की जानकारी देने को कहा है।