23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फेसबुक पर प्‍यार का हुआ ऐसा दर्दनाक अंजाम, जानकर कांप जाएंगे आप

फेसबुक के माध्यम से पहले युवक से दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्‍यार में बदल गई
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

sharad asthana

•

Updated: 12 Apr 2018, 1:32 PM IST

ghaziabad

गाजियाबाद। जिले में एक युवती की फेसबुक के माध्यम से पहले युवक से दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्‍यार में बदल गई। आखिरकार दोनों ने नवंबर 2017 में अपने परिजनों को शादी के लिए तैयार कर लिया और सात जन्‍मों के बंधन में बंध गए। हालांकि, यह बंधन चंद महीनों का ही रहा और फेसबुक पर हुए इस प्‍यार का अंजाम काफी दर्दनाक रहा।

उपुचनाव से पहले योगी सरकार ने फिर से उठाया यह बड़ा मामला, जांच शुरू

सूटकेस में मिला महिला का शव

दरअसल, मंगलवार देर रात को थाना साहिबाबाद पुलिस को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा सूचना मिली थी कि इंदिरापुरम इलाके में एक सूटकेस में महिला का शव पड़ा हुआ है। सूटकेस में बंद महिला की शिनाख्त माला (24) पत्नी शिवम निवासी विजयनगर के रूप में हुई। महिला की शादी कुछ माह पहले ही ग्रेटर नोएडा के शिवम के साथ हुई थी। माला के परिजनों ने बताया कि शनिवार को शिवम उनके पास आया था। उसने यह बताया कि माला घर से जेवरात लेकर गायब हो गई है लेकिन उसका शव इंदिरापुरम इलाके में नाले से बरामद हुआ। माला पांच माह की प्रेग्नेंट भी बताई जा रही है। महिला का पति शिवम मॉल में असिस्टेंट मैनेजर है।

पूर्व प्रधानमंत्री के बेटे इस महत्‍वपूर्ण सीट से लड़ सकते हैं अगला लोकसभा चुनाव, आज है बैठक

दहेज के लिए प्रताड़ि‍त करने का आरोप

इसकी सूचना माला के परिजनों को दी गई। परिजनों ने हत्या का आरोप उसके पति शिवम, देवर, सास और ससुर पर लगाया है। उन्होंने बताया कि जिस दिन से माला की शादी ग्रेटर नोएडा निवासी शिवम के साथ हुई थी, उसी दिन से वे माला को दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। इसके बारे में माला ने अपने घर वालों को पहले कई बार बताया था।

नोएडा- एयरपोर्ट से मिला सुराग, इस तरह लूटी गई थी 618 किलो चांदी

टीचर थी माला

पुलिस के अनुसार, विजय नगर निवासी माला एमकॉम की पढ़ाई कर रही थी। वह घर पर बच्‍चों को ट्यूशन देने के साथ ही प्राइवेट स्‍कूल में पढ़ाती भी थी। 2016 में शिवम से उसकी फेसबुक पर दोस्ती हो गई, जो प्यार में बदल गई। दोनों ने एक साथ जिंदगी बिताने का फैसला कर लिया। इसके लिए उन्‍होंने अपने परिजनों को भी राजी कर लिया। नवंबर 2017 में धूमधाम से दोनों की शादी हो गई। माला के भांजे गौरव ने बताया कि शुरुआत में घर में सब कुछ ठीक चलता रहा लेकिन कुछ दिन बाद ही शिवम के परिजन माला को दहेज के लिए परेशान करने लगे। फिलहाल माला अपने घर के पास ही बच्चों को कोचिंग दे रही थी। परिजनों के अनुसार, वह करीब पांच महीने की गर्भवती भी थी।

अगर आप भी खाते हैं अमूल का चीज तो यह खबर आपके लिए है

पति पर लगा हत्‍या का आरोप

आरोप है कि माला के पति ने उसकी हत्याकर शव एक सूटकेस में बंदकर थाना साहिबाबाद इलाके में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके भाई, मां और पिता फरार हैं। एसपी सिटी आकाश तोमर का कहना है कि महिला के परिजनों ने उसके पति शिवम, उसके भाई, मां और पिता पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। शिवम को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस पूर्व बाहुबली विधायक पर लगा था रेप का आरोप तो मायावती ने कराया था गिरफ्तार

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग