नोएडा। उत्तर प्रदेश में आजकल उन्नाव गैंगरेप का मामला गरमाया हुआ है। इसमें भाजपा विधायक पर रेप और हत्या का आरोप लगा है। पहले तो पुलिस मामले की लीपापोती में लगी थी लेकिन पीड़िता के पिता की हिरासत में मौत के बाद पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी और विधायक के भाई को गिरफ्तार करना पड़ा। ऐसा पहली बार नहीं है जब माननीयों का दामन दागदार हुआ हो। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के भी कई विधायक ऐसे रहे हैं, जिन पर रेप के आरोप लग चुके हैं। इतना ही नहीं कुछ तो जेल तक जा चुके हैं। इनमें से कुछ के दामन से गंदा दाग हट भी चुका है।