मुख्य विकास अधिकारी का कहना है कि इसी कारण जिलास्तरीय खिलौना बैंक की स्थापना की गई है। खिलौना बैंक में अधिकारी, कर्मचारी, समाजसेवी, गणमान्य नागरिक व जनपद के अन्य लोग अपने-अपने घरों में रखे पुराने या नये खिलौने दान कर सकते हैं। खिलौने जमा कराने के जिला कार्यक्रम अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इन इकट्ठे हुए खिलौनों को आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए भेजा जाएगा, जिससे उनका अन्य बच्चों की तरह विकास हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि इस योजना से बच्चों के आंगनबाड़ी केंद्रों में न आने की आदत पर रोक लगेगी।