मेरठ। मेरठ की मेयर सुनीता वर्मा ने जब अपने पति बसपा के पूर्व विधायक योगेश वर्मा को दो अप्रैल को मेरठ में बवाल के बाद गिरफ्तारी के बाद एसएसपी मंजिल सैनी से गिरफ्तार करने आैर जेल भेजने की वजह पूछी थी, तो एसएसपी ने कहा था कि तुम्हारे पति ने शहर में आग लगा दी, भीड़ को उकसाया आैर शहर में तांडव करवाया। मेयर पत्नी ने तब कहा था कि उनका क्या कुसूर, पति तो घर पर थे पुलिस ने घर से बुलाकर गिरफ्तार किया। एसएसपी ने कहा- योगेश वर्मा ने भीड़ को उकसाया आैर शहर में उपद्रव कराया, तभी यह कार्रवार्इ हुर्इ है। एसएसपी मंजिल सैनी कितनी सटीक थी, यह अब जांच शुरू होने पर पता चल रहा है। विशेष जांच टीम दो अप्रैल को उपद्रव से पहले आैर उपद्रव के दौरान आराेपियों की सर्विलांस के जरिए लोकेशन आैर काॅल डिटेल निकलवा रही। इसमें बसपा के पूर्व विधायक योगेश वर्मा की लोकेशन आैर काॅल डिटेल ने सारे अफसरों को सकते में ला दिया है। दरअसल, इस टीम ने दो अप्रैल को मेरठ में बवाल से पहले योगेश वर्मा की लोकेशन 20 से ज्यादा गांवों में मिली है।