5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

योगी सरकार इस पुस्तक को पहुंचाना चाहती है हर घर में, जानिए क्या है इसमें खास

तहसील खेरागढ़, एत्मादपुर एवं किरावली में लोक कल्याण मेला सम्पन्न

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Apr 11, 2018

 Lok Kalyan Mela

Lok Kalyan Mela

आगरा। उत्तर प्रदेश सरकार का एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में तहसील स्तर पर लगाये जा रहे दो दिवसीय लोक कल्याण मेलों के आयोजन क्रम में तहसील खेरागढ़, एत्मादपुर एवं किरावली में लोक कल्याण मेले का समापन किया गया। तहसील परिसर किरावली में आयोजित लोक कल्याण मेले में सांसद चौधरी बाबू लाल ने विभिन्न स्टालों तथा एलईडी वैन से प्रसारण का अवलोकन करते हुए प्रचार साहित्य के वितरण कर मेले का समापन किया गया।

एक साल नई मिसाल का वितरण
लोक कल्याण मेलों में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा एक वर्ष की सरकार की उपलब्धि पर ’’एक साल नई मिसाल’’ नामक पुस्तक व फोल्डरों का निशुल्कः वितरण कराया गया, इसके साथ ही सूचना विभाग द्वारा एलईडी वैन के माध्यम से सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश की जनता के लिए किए गए कार्यों तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को प्रचारित व प्रसारित किया गया। लोक कल्याण मेंलों में उप्र कौशल विकास मिशन, पशुपालन विकास, सिंचाई विभाग, पंचायती राज विभाग, कृषि विभाग(कृषि रक्षा), प्राथमिक विद्यालय/बेसिक शिक्षा विभाग, उप्र खादी तथा उद्योग, महिला कल्याण विभाग तथा दिव्यांगजन सशक्तीकरण नेडा, आदि विभागों द्वारा अपने स्टॉल लगाकर सरकार की उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार किया गया।

मेलों में ये रहा खास
खेरागढ़ में संयुक्त मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने कहा कि ऐसे मेलों का आयोजन सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए किया जाता है,य जिसमें सरकार की विभिन्न योजनाओं को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों द्वारा अपनी-अपनी योजनाओं को दर्शाया जाता है। उन्होंने मेले के निरीक्षण के दौरान स्कूल चलों अभियान के तहत जानकारी प्राप्त की, कि ब्लॉक में कितने बच्चों को शिक्षा के लिए पंजीकृत कर लिया गया है। उन्होंने पंजीकृत करने के लिए स्कूल मेें टीम बना कर अधिकाधिक बच्चों को पंजीकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने पशुपालन विभाग के स्टाॅल से जानकारी प्राप्त की, कितने लोगों को अब तक पशु पालन के लिए ऋण दिया गया है। इसी प्रकार तहसील एत्मादपुर में उप जिलाधिकारी रजनीश मिश्र एवं तहसील किरावली में उप जिलाधिकारी अजीत कुमार के नेतृत्व में आयोजित लोक कल्याण मेलों में भी सरकार की विभिन्न उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराया गया।