जानकारी के अनुसार देहरादून के मोहल्ला पठानपुरा के रहने वाले फुरकान का परिवार एक शादी समारोह में मंगलवार को शिरकत करने नजीबाबाद आया था। घर लौटते समय नजीबाबाद के साहनपुर रोड पर रोडवेज बस और मैक्स वाहन की टक्कर हो गई। इस हादसे में फुरकान सहित उनकी पत्नी शबनम, रईस, बेटी आलिया सहित अन्य 9 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन में सभी घायलों को उपचार के लिए नजीबाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन, इलाज के दौरान एक महिला रोशन की मौत हो गई है।