गौरतलब है कि ऋण मोचन योजना के अंतर्गत बागपत में 50 हजार किसान कर्जमाफी के दायरे में आए थे। इनमें 21 हजार किसानों को कर्जमाफी के लायक माना गया और 29 हजार किसानों को अपात्र घोषित कर बाहर कर दिया गया था। इसके बाद बाहर किए गए किसान इस फैसले से नाराज हो गए और कर्जमाफी के लाभ से वंचित किसानों ने इसकी शिकायत की। शिकायत लखनऊ तक पहुंची तो शासन ने इसको गंभीरता से लिया और किसानों के हित में शिकायतों की जांच कर पात्रों को लाभ देने का मौका देने की बात कही गई। जिसके चलते किसानों से 15 अप्रैल तक पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराने को कहा गया है। जांच में पात्र की पुष्टि होते ही कर्जमाफी का सीधा लाभ किसानों को मिलेगा।