परिजनों का आरोप है पुलिस इन्हें पहले भी पूछताछ के लिए लाई थी। लेकिन सबूत नहीं मिलने पर छोड़ दिया था। लेकिन इस बार इनकी पिटाई कर इनसे जबरन क़बूल कराना चाहती थी। अस्पताल में भर्ती पीड़ित प्रदीप का कहना है कि धामपुर पुलिस उसको और रिंकू को पूछताछ के लिए थाने में गई थी। रात को उनसे इंस्पेक्टर के कमरे में बन्द कर उनकी पट्टो से जमकर पिटाई की गई, जिससे उसके हिप्स पर काफी चोट आई। इसके बाद उन्हें करंट भी लगाया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर उन्हें परिजनों ने अस्पताल में भर्ती करा। पिटाई से घायल रिंकू का कहना कि उसकी भी काफी पिटाई की गई है। एक दरोगा और इंस्पेक्टर के अलावा दूसरे पुलिस वाले भी अपने हाथों में पट्टा लेकर उसकी पिटाई की।