20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रेमी के साथ मिलकर किया पति का मर्डर, ऐसे हुआ खुलासा

गाजियाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पति से लड़ाई होने पर पत्नी ने जान से मार दिया। गाजियाबाद पुलिस ने इस हत्या का खुलासा किया है।

2 min read
Google source verification
hatya.jpg

गाजियाबाद के थाना कविनगर पुलिस ने एक हत्या के मामला को सुलझा लिया है। महेंद्र राणा की हत्या का खुलासा किया है। महेंद्र की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि पत्नी कविता और उसके प्रेमी विनय शर्मा ने किया था। दोनों ने प्लान बनाकर महेंद्र को मौत के घाट उतार दिया था।

इस मामला की खुलासा करते हुए पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें, कविता गाजियाबाद थाना के कवि नगर इलाके की रहने वाली है। 30 नवंबर को सर्वोदय हॉस्पिटल में पति महिंद्र को लेकर डॉक्टरों के पास पहुंची थी। जहां डॉक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया था।

कविता और विनय इसी हॉस्पिटल में काम करते है
मामले में अहम बात यह है कि कविता इसी अस्पताल में नर्स का का काम करती है। वहीं इसी हॉस्पिटल में विनय शर्मा इंश्योरेंस का काम करता है। दोनों इसी अस्पताल में मिले और शादीशुदा कविता को विनय से प्यार हो गया।

पुलिस पूछताछ में खुला मामला
इसके बाद अस्पताल घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को देती है। सूचना मिलते ही पुलिस शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज देती है। पोस्टमार्टम के रिपोर्ट में जब मौत की वजह गला घुटने से आती है। इसके बाद पुलिस का शक बढ़ जाता है। पुलिस ने जब महेंद्र और कविता के बच्चों से पूछताछ की तब मामला का पता चला।

मुंह दबाकर की महेंद्र की हत्या
पुलिस को बच्चों ने बताया कि कविता ने महेंद्र के सीने पर बैठकर मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद उसने बड़ी चालाकी से महेंद्र को सर्वोदय अस्पताल लेकर गई। जहां सबको इस भरोसे में लेने की कोशिश की कि महेंद्र ने सुसाइड किया है। फिलहाल पुलिस ने कविता और विनय दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि उसे कविता और उसके प्रेमी विनय शर्मा की व्हाट्सएप चैट और रिकॉर्डिंग मिली है। इससे यह साबित हो गया कि विनय और कविता ने मिलकर महेंद्र की हत्या का प्लान बनाया और उसको मार दिया।