
इस दबंग भाजपा विधायक को देख भाग खड़े हुए ये लोग, पुलिस प्रशासन भी रह गया दंग - देखें वीडियो
गाजियाबाद।दिल्ली से सटे गाजियाबाद के लोनी इलाके में उस समय सब दंग रह गये।जब देर रात विधायक अपने काफिले के साथ यमुना किनारे जा पहुंचे। यह देखते ही वह लोग भाग खड़े हुए जो यहां खनन करने में जुटे थे।दरअसल प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा खनन पर कार्रवाई न करने से नाराज विधायक ने देर रात खनन की सूचना मिलने पर यह कदम उठाया। विधायक ने खनन माफियाओं को पकड़ने के उद्देश्य से छापेमारी की, तो खनन माफिया अपने लोगों के साथ भाग खड़े हुए।बहरहाल इस पूरे मामले की वीडियो और फोटो भाजपा विधायक द्वारा बनार्इ गई है।साथ ही एक शख्स को पकड़ा भी गया।
खुद अपनी टीम के साथ देर रात यहां पहुंच गये भाजपा विधायक
इस पूरे मामले में लोनी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने बताया कि उन्हें स्थानीय किसानों और कुछ लोगों के द्वारा लगातार अपने क्षेत्र में यमुना के अंदरअवैध खनन की जानकारी मिल रही थी। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस प्रशासन को भी दी। आरोप है कि उनके द्वारा कार्रवाई न करने पर गुरुवार देर रात भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर खुद अपने काफिले के साथ यमुना किनारे जा पहुंचे। यहां उन्हें देख कर खनन माफिया भाग खड़े हुए, हालांकि उन्होंने इस दौरान वहां एक शख्स को पकड़ लिया।
पुलिस और प्रशासन पर बोली ये बात, मुख्यमंत्री को शिकायत करने का दावा
वहीं विधायक की पकड़ में आए शख्स ने आरोप लगाया कि इस काम के लिए प्रशासनिक अधिकारी उनसे मोटी रकम लेते हैं।इस पर विधायक नंदकिशोर गुर्जर का कहना है कि खनन पानी की धार के किनारे से 5 मीटर की दूरी तक ही किया जा सकता है।उसका भी पैमाना निश्चित होता है की कितनी गहराई तक प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उसकी परमिशन मिली है।उन्होंने बताया कि जब उन्होंने मौके पर जायजा लिया तो खनन माफिया बीच धार में करीब 40 फीट गहराई तक खनन कर रहे थे। जो कि कानूनी तौर पर एकदम गलत है।उन्होंने कहा कि मौके से सभी खनन माफिया अपनी मशीन छोड़कर फरार हो गए। इसकी सूचना उन्होंने स्थानीय पुलिस को दी है। जिसके बाद खनन माफियाओं की मशीनें भी जब्त की गई। साथ ही उन्होंने यह भी कहा हैकि वह इसकी शिकायत स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों को नहीं बल्कि सीधे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से करेंगे। उन्होंने कहा कि इस खनन के मामले में अभी तक जिन लोगों के नाम सामने आए हैं। वह सपा और बसपा से ताल्लुक रखते हैं ।और भारतीय जनता पार्टी को बदनाम करने का भी कार्य कर रहे हैं।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App
Published on:
19 Apr 2019 12:38 pm
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
