9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ghaziabad Mayor: गाजियाबाद में 7 वीं बार लहराया भगवा, सुनीता दयाल ने दर्ज की जीत

Ghaziabad Mayor: गाजियाबाद में भारतीय जनता पार्टी ने इतिहास रच दिया है। लगातार 7 वीं बार बीजेपी कैंडिडेट ने मेयर का चुनाव जीता है।

less than 1 minute read
Google source verification
Ghaziabad Mayor Sunita Dayal

Ghaziabad Mayor Sunita Dayal

Ghaziabad Mayor: यूपी में निकाय चुनाव के नतीजे कल यानी 13 मई को आ गए हैं। इस चुनाव में भाजपा को प्रचंड़ जीत हासिल हुई है। भारतीय जनता पार्टी ने मेयर की 17 की 17 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं गाजियाबाद में भाजपा ने मेयर सीट पर लगातार सातवीं बार चुनाव जीत कर इतिहास रच दिया है। इस बार भाजपा प्रत्याशी सुनीता दयाल ने बहुजन समाज पार्टी की मेयर कैंडिडेट निसारा खान को 287656 मतों के अंतर से मात दी है।

कौन हैं सुनीता दयाल ?
गाजियाबाद मेयर सीट पर भाजपा ने अपनी प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दयाल को चुनावी मैदान में उतारा था। सुनीता दयाल कफी लंबे वक्त से भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़ी हैं। सुनीता साल 1975 में इंटरमीडिएट की पढ़ाई करते वक्त एबीवीपी की विभाग संयोजिका थीं। परास्नातक की पढ़ाई तक वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में भिन्न - भिन्न पदों पर संगठन का काम करती रहीं।

लगातार 7 वीं मेयर सीट पर BJP का कब्जा
आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने लगातार 7 वीं बार गाजियाबाद नगर निगम पर कब्जा किया है। साल 2012 में गाजियाबाद से तेलू राम कंबोज ने चुनाव जीता था। उन्हें 1 ,35, 911 वोट पड़े थे। 2016 में आशु कुमार वर्मा, 2017 में आशा शर्मा ने चुनाव जीता था। वहीं निकाय चुनाव 2023 में भाजपा नेता सुनीता दयाल ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।