गाजियाबाद। अगर आपको नगर निगम से संबंधित कोई समस्या है तो अब सरकारी ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने पड़ेगें। दरअसल, पहले आपको मेयर के यहां पर आकर अपनी शिकायतों को रखना पड़ता था। लेकिन निगम की दूसरी महिला मेयर ने शहर की खामियों को दूर करने के लिए अब विशेष कदम उठाया है। इसके तहत अब वह खुद नगर निगम के पांचों जोन में जाकर लोगों की शिकायतों को सुनेंगी और वक्त पर उनका निवारण करांएगी। इस क्रम में वह हर हफ्ते एक जोन में बैठकर लोगों की समस्या का हल निकालने का काम करेंगी।