27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ghaziabad: ऐलान करके बहन के सामने कर दिया युवक का कत्‍ल, भाजपा विधायक ने की यह मांग

Highlights Ghaziabad के लोनी थाना क्षेत्र का मामला मेडिकल स्‍टोर चलाता था युवक BJP MLA ने अवैध हथियारों की जब्‍ती की मांग की
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

sharad asthana

•

Updated: 29 Jan 2020, 2:24 PM IST

vlcsnap-2020-01-29-14h03m34s894.png

गाजियाबाद। उत्‍तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) के लोनी (Loni) इलाके में मंगलवार रात को बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्‍या कर दी। बदमाशों ने युवक के सिर से सटाकर गोली मारी है। युवक क्षेत्र में मेडिकल स्‍टोर चलाता था। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने मंगलवार (Tuesday) को युवक को गोली मारने की धमकी दी थी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस (police) ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

तीन बदमाशों ने की वारदात

मामला गाजियाबाद जिले के लोनी बॉर्डर इलाके की आर्यनगर कॉलोनी का है। वहां सावेज मिर्जा (20) परिवार के साथ रहते थे। घर से थोड़ी दूर उनका एसएस मेडिकल स्‍टोर था। वह अपने भाइयों आसिफ, शादाब और राशिद के साथ रहते थे। शादाब का कहना है कि मंगलवार रात करीब 9 बजे सावेज खाना खाकर अपने दोस्‍त के साथ मेडिकल स्‍टोर जा रहा था। रास्ते में मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाशों ने सावेज को आवाज दी। इस पर सावेज बदमाशों के पास गया। वहां पहुंचते ही बदमाश ने सावेज के सिर में गोली मार दी। इसके बाद बदमाश हवा में हथियार लहराते हुए भाग गए। घटना के समय सावेज की बहन वहां से गुजर रही थी। उसने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। सूचना पाकर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

यह है वजह

सावेज के भाई का कहना है कि मंगलवार सुबह पड़ोस में रहने वाले युवक को कुछ लोगों से झगड़ा हुआ था। सावेज ने उस झगड़े बीच-बचाव कराया था। यह बात पड़ोस में रहने वाले युवक को पसंद नहीं आई। इस पर आरोपी ने सावेज को गोली मारने की धमकी दी थी। पीड़ित परिजनों ने पड़ोसी पर हत्‍या करने का आरोप लगाया है। इस बारे में बॉर्डर थाना प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि शुरुआती जांच में आपसी विवाद का मामला सामने आया है। परिजनों ने कॉलोनी निवासी युवक और उसके साथियों पर हत्‍या का आरोप लगाया है।

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

मामले के खुलासे के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्‍जे में ले ली हैं। वहीं, घटना के समय शावेज की छोटी बहन आसमा वहां से गुजर रही थी। उसकी आंखों के सामने हत्‍या हुई है। इससे आशिमा काफी सहमी हुई है।

यह कहा भाजपा विधायक ने

वहीं, इस मामले के बाद लोनी के भाजपा विधायक (BJP MLA) नंद किशोर गुर्जर ने अपने क्षेत्र में अवैध हथियारों की जब्‍ती के लिए अभियान चलाने की मांग की है। इसको लेकर उन्‍होंने एक ट्वीट भी किया है। इसमें उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ और यूपी के मुख्‍य सचिव को भी टैग किया है। नंद किशोर गुर्जर का कहना है कि वह इस तरह की मांग उठाते रहे हैं। वह कोई भी गलत काम नहीं होने देंगे। इस क्षेत्र में अवैध हथियार पकड़े जब्‍त करने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए। यहां पहले भी इस तरह से हथियर मिल चुके हैं।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग