24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डायल 100 से शिकायतों के निपटारे के मामले में यूपी में तीसरे स्थान पर गाजियाबाद

इस मामले में सीएम योगी और पीएम मोदी के क्षेत्र को भी पीछे छो़ड़ दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 6 Apr 2018, 3:14 PM IST

dial 100

गाजियाबाद। महानगर गाजियाबाद ने एक बार फिर से प्रदेश में डायल 100 के मामले में अपना दबदबा कायम रखा है। इस मामले में सीएम योगी और पीएम मोदी के क्षेत्र को गाजियाबाद जिले ने पीछे छो़ड़ दिया है। पुलिस आपातकालीन प्रबंधन प्रणाली (यूपी-100) ने एक दिन यानी 24 घंटे में जिले में 350 मामलों का निस्तारण किया। जिसके आधार पर लखनऊ मुख्यालय से जारी टॉप टेन जनपदों के आंकड़ों में जिले को तीसरा स्थान मिला है। पहले स्थान पर राजधानी लखनऊ जिला रहा। लखनऊ ने 583 मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंच कर घटनाओं को निस्तारित किया है।

यह भी पढ़ें : शराब पीने वालों के लिए बड़ी खबर, अब ठेके पर जाने से पहले जान ले ये बात

350 मामलों को निस्तारित कर तीसरे स्थान पर गाजियाबाद

यूपी-100 राज्य मुख्यालय से जारी आंकड़ों पर नजर डालें तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद की डायल 100 ने पहला स्थान हासिल किया। जबकि सूबे के टॉप टेन जनपदों की सूची में गाजियाबाद तीसरे स्थान पर रहा। वहीं इसी क्षेत्र से हाईटेक सिटी कहे जाने वाले गौतमबुद्ध नगर जिले का इस सूची में छठा स्थान रहा। राधजानी लखनऊ तीन अप्रैल के आंकड़ों में पहले नंबर पर रही। लखनऊ ने 24 घंटे में सर्वाधिक 583, इलाहाबाद ने 416 घटनाओं के साथ दूसरा व गाजियाबाद ने 350 मामलों को निस्तारित कर तीसरा स्थान हासिल किया।

यह भी पढ़ें : बड़ी खबर:पिता की मौत के बाद उपचुनाव में भाजपा इस सीट पर दिग्गज नेता की बेटी पर खेल सकती है दांव

पीएम और सीएम के जनपद भी पिछ़डे

डायल 100 के तहत जिले में आने वाली घटनाओं की शिकायतों के निस्तारण के मामले में गाजियाबाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी व सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर जिलों को पछाड़ दिया है। जहां टॉप टेन जिलों की सूची में वारारणी को 10वां व गोरखपुर को चौथा स्थान हासिल हुआ, वहीं गाजियाबाद ने इन दोनों जिलों को पीछे छोड़ते हुए तीसरा पायदान प्राप्त किया है।

पत्रिका टीवी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश बुलेटिन देखने के लिए क्लिक करें

टॉप टेन जिले में आई शिकायते

लखऩऊ में 583 , इलाहबाद में 416 , गाजियाबाद में 350 , गोरखपुर में 343 , कानपुर में 334 , गौतमबुद्धनगर में 287, जौनपुर में 261 , खीरी में 261 , सीतापुर में 247 , वाराणसी में 241 शिकायतों का 24 घंटे में निस्तारण किया गया।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग