20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मासूम भांजी को आइसक्रीम का लालच देकर दुष्कर्म और हत्या करने वाला हैवान मामा पुलिस एनकाउंटर में ढेर

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में अपनी 4 साल की भांजी के साथ हैवानियत कर उसकी जान लेने वाले आरोपी को पुलिस ने रविवार रात एक एनकाउंटर में ढेर कर दिया है।

2 min read
Google source verification
ghaziabad police encounter accused mama jaseem killed niece rape murder case

photo patrika

Ghaziabad Encounter:गाजियाबाद में अपनी 4 साल की भांजी के साथ हैवानियत कर उसकी जान लेने वाले आरोपी को पुलिस ने रविवार रात एक एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। हैवान ने आइसक्रीम के बहाने ले जाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया उसके बाद उसकी जान ले ली। आरोपी मामा को स्वाट टीम और टीला मोड़ थाना पुलिस की बंथला नहर के पास आरोपियों से मुठभेड़ हुई, जिसमें मुख्य आरोपी को ढेर कर दिया गया, हालांकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। इस क्रॉस फायरिंग में दो जांबाज पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हुए हैं, वहीं मौके से पुलिस ने तीन तमंचे, कारतूस और एक बाइक बरामद की है।

आरोपी ने 11 अप्रैल को अपनी भांजी को घर के बाहर से आइसक्रीम दिलाने का झांसा देकर अगवा किया था। वह बच्ची को एक कमरे में ले गया, जहां उसने मासूम के साथ दुष्कर्म किया और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पकड़े जाने के डर से आरोपी ने बच्ची के शव को कंधे पर लादकर ले गया और शालीमार गार्डन इलाके में 80 फुटा रोड पर कचरे के ढेर के पास एक खड़ी कार के नीचे छिपाकर फरार हो गया। पुलिस ने जब शव बरामद किया, तो पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दरिंदगी और गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई, जिससे इस खौफनाक वारदात का खुलासा हुआ।

भागने की फिराक में था आरोपी

परिजनों की तहरीर पर सगे मामा जसीम उर्फ छोटू निवासी सिसौली मुजफ्फरनगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही थी। दो दिन पहले पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी को दिल्ली रेलवे स्टेशन पर देखा गया है। अपर पुलिस उपायुक्त अपराध पीयूष सिंह ने बताया कि रविवार देर शाम सूचना मिली की आरोपी भागने की फिराक में है और टीला मोड़ क्षेत्र में ही छिपा है। वह बंथला नहर के पास किसी से मिलने जाने वाला है।

कैसे हुआ एनकाउंटर

क्राइम ब्रांच, स्वाट टीम और टीला मोड़ थाना पुलिस ने दिल्ली जाने वाले कई रास्तों पर जांच शुरू की। देर रात बंथला नहर वाले रास्ते पर पुलिस को एक बाइक पर तीन लोग आते दिखे। पुलिस ने बाइक को रुकने का इशारा लिया। आरोपियों ने भागने की कोशिश किए। पुलिस ने पीछा किया तो बाइक सवारों ने पुलिस पर गोली चला दी। इसमें स्वाट टीम के दो मुख्य आरक्षी इकबाल और अमित गोली लगने से घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई। पुलिस की गोली लगने से एक बाइक सवार गिर गया, जबकि दो अन्य बाइक छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकले। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल आरोपी को अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन इस दौरान ही आरोपी ने दम तोड़ दिया।