20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ghaziabad Crime News: पत्नी पर की थी अश्लील फब्तियां, पति ने बीच सड़क पर तलवार से काट दिया कान

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद के एक क्षेत्र में पत्नी के साथ छेड़छाड़ से गुस्साए एक पति ने युवक पर तलवार से हमला कर दिया। घटना के दौरान आरोपी का कान कटकर जमीन पर गिर गया। महिला का आरोप है कि वह व्यक्ति पिछले कई दिनों से उस पर अश्लील फब्तियां कस रहा था, जिसकी शिकायत उसने अपने पति से की थी।

2 min read
Google source verification
ghaziabad husband cuts neighbor ear sword eve teasing row

फाइल फोटो

Ghaziabad Crime News:गाजियाबाद के विजय नगर थाना क्षेत्र में पत्नी के साथ हो रही छेड़छाड़ का बदला लेने के लिए एक पति ने कानून हाथ में ले लिया। आरोपी मनचले पर तलवार से हमला कर उसका कान काट दिया गया, जिसका रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए कान काटने वाले व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और घटना की गहनता से जांच की जा रही है।

अश्लील फब्तियां कसता था आरोपी

विजयनगर में एक मनचले की हरकतों से परेशान महिला ने अब चुप्पी तोड़ी है। महिला का आरोप है कि आरोपी युवक पिछले कई दिनों से उस पर गंदे कमेंट्स पास कर रहा था। गुरुवार शाम जब वह घर से बाहर निकली, तो आरोपी ने रास्ते में उसके साथ छेड़छाड़ की। इस घटना से सहमी महिला ने तुरंत अपने पति को मामले की जानकारी दी, जिसके बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया।

आधा कान कटकर नीचे गिर गया

पति ने छेड़छाड़ के आरोपी पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बाइक से गोकुलधाम सोसायटी से गुजर रहा था। तभी एक व्यक्ति ने उस पर तलवार से हमला कर दिया। तलवार लगने से उसका आधा कान कटकर नीचे गिर गया। जान से मारने की नीयत से हमला किया था। उसने भागकर अपनी जान बचाई। तलवार से हमला करने का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने संज्ञान लिया। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

अवैध संबंध होने का शक करता था पति

अवैध संबंधों के संदेह में एक पड़ोसी दूसरे की जान का दुश्मन बन गया। वायरल सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कैसे आरोपी नितिन, तलवार लहराते हुए अपने पड़ोसी अभिषेक पर टूट पड़ा। घटना 16 अप्रैल की शाम की है, जब बाहर खड़े अभिषेक पर अचानक हमला हुआ। इस हमले में अभिषेक लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।