गाजियाबाद के शहर कोतवाली अंतर्गत एक मॉल बना हुआ है। रविवार शाम को एक परिवार यहां 'गोलमाल अगेन' मूवी देखने गया था। जानकारी के अनुसार, वहां पर सीटों को लेकर उनका कुछ विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद इतना बढ़ गया कि थिएटर में तैनात कर्मचारियों ने मौके पर बाउंसर बुला लिए। मूवी देखने गए परिवार ने आरोप लगाया कि बाउंसरों ने उनके साथ जमकर मारपीट की। इतना ही नहीं बाउंसरों ने महिलाओं से भी अभद्रता और मारपीट की है। पीड़ित परिवार ने स्थानीय पुलिस को इस बारे में सूचना दी। उन्होंने शहर कोतवाली में इस मामले में तहरीर दे दी है। वहीं, मॉल प्रबंधन ने भी दूसरे पक्ष पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। इसके आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।