
Sarafa Bazar
नोएडा. नोएडा और गाजियाबाद में इस बार धनतरेस बाजार में जीएसटी और नोटबंदी का कोई खासा असर नहीं दिखा। नोएडा के परिवहन विभाग के मुताबिक जिले में 32 कार और बाइक एजेंसियां हैं। इनमें मंगलवार को 1150 वाहनों के ऑनलाइन टैक्स जमा हुए हैं। इनमें 60 फीसदी दोपहिया वाहन हैं। अरुणेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि मंगलवार को 45 लाख रुपये की कीमत की मर्सिडीज और दो लाख 67 हजार रुपये की कीमत की केटीएम 390 बाइक बिकी है। नोएडा व्यापारियों ने बताया कि यहां 120 करोड़ का करोबार हुआ। वहीं गाजियाबाद में इस बार धनतेरस पर लोगों ने करीब 300 करोड़ रुपये की खरीदारी की है। यह आंकड़ा गाजियाबाद के विभिन्न कारोबार से जुड़े हुए व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा आंका गया है। जिनमें इलेक्ट्रॉनिक सामान, ज्वेलरी, बर्तन व ऑटोमोबाइल का कारोबार हुआ है। नोएडा के कारोबारियों का कहना है कि पिछली बार से तुलना करें तो 15 प्रतिशत बिक्री अधिक हुई है। वहीं गाजियाबाद के व्यापारियों के अनुसार इस बार पिछले साल की तुलना में कारोबार मंदा रहा है।
उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष गोपीचंद ने बताया कि लगभग शहर के हर कारोबार से मिली जानकारी के मुताबिक इस बार गाजियाबाद में धनतेरस पर करीब 300 करोड़ तक कुल कारोबार हुआ है। यदि बात की जाए सराफा बाजार की तो सराफा बाजार एसोसिएशन के संरक्षक राज किशोर गुप्ता ने बताया हालांकि इस बार सराफा बाजार में कुल कारोबार की स्थिति लगभग 152 करोड़ रुपए की रही है जोकि पिछले वर्ष के मुकाबले करीब 40 पर्सेंट कम है। उन्होंने बताया कि इसका असर नोटबंदी के बाद जीएसटी लगना प्रतीत हो रहा है।
इसके अलावा ऑटोमोबाइल कि यदि बात की जाए तो ऑटोमोबाइल कारोबार में भी करीब 91 करोड़ रुपए का कुल कारोबार हुआ है। जिसमें करीब 46 करोड़ का कारोबार कार खरीदने वालों के द्वारा हुआ है, जबकि 45 करोड़ के लोगों ने टू व्हीलर खरीदने हैं।
इसके अलावा बाजार में बर्तनों का व्यापार भी खूब चमका जिसके चलते लोगों ने बर्तन खरीदना भी बहुत शुभ माना और शहर में बर्तनों की दुकान ऊपर आंकड़ों के मुताबिक करीब 10 करोड़ रुपए का कारोबार हुआ। इसके अलावा धनतेरस पर शुभ मानते हुए कुछ लोगों ने इलेक्ट्रॉनिक सामान को भी काफी तरजीह दी और लोगों ने धनतेरस पर करीब 11 करोड़ रुपए का इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदा है।
धनतेरस पर मोबाइल मार्केट भी इस बार पीछे नहीं दिखाई दिया इस बार लोगों ने करीब 20 करोड़ रुपए के मोबाइल की खरीदारी की है। गौशाला रोड व्यापार मंडल के अध्यक्ष सत्य प्रकाश कौशिक ने बताया कि इसके अलावा अन्य सामानों की खरीदारी पर भी शहर भर में करीब 10 करोड़ रुपए लोगों ने खर्च किए है। यह सब आंकड़े विभिन्न क्षेत्रों के व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा लिए गए हैं।
Published on:
18 Oct 2017 11:38 am

बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
