
गाजियाबाद। जनपद की पुलिस (Police) ने विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनका गैंग एनसीआर (NCR) में विदेश भेजने व नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी कर चुका है। इनकी शिकायत कुछ पीड़ितों ने गाजियाबाद एसएसपी (Ghaziabad SSP) से की थी।
जाली वीजा बरामद
इसके बाद क्राइम ब्रांच ने अपना जाल बिछाकर गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की। पुलिस ने इनके पास से करीब 90 पासपोर्ट, जाली वीजा, लैपटॉप और प्रिंटर बरामद किए हैं। तीनों आरोपी पिछले काफी समय से एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में अपना ऑफिस बनाकर लोगों को विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठग चुके हैं। पुलिस की मानें तो इस गैंग के सदस्य विदेशों में बैठे हैं। वे विदेश में बैठकर फर्जी अपॉइंटमेंट लेटर भारत में भेजा करते थे। इससे पीड़ित इनके विश्वास में आ जाया करते थे।
यह कहा SSP ने
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि गैंग के सदस्य अपना ऑफिस लगातार बदल रहा था। गैंग के पीछे एक टीम लगाई गई थी। तीन लोग पकड़े गए हैं। इनसे विदेशी मुद्रा भी बरामद हुई है। ये 200-250 लोगों से करोड़ों रुपये ठग चुके हैं। इनके कुछ लोग विदेशों में भी बैठे हैं। ये खाड़ी देशों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर लोगों को ठगते थे। नौकरी के हिसाब से ये लोगों से रुपये लेते थे। इसके लिए बाकायदा विज्ञापन दिया जाता था। गिराह ही एयरलाइंस का टिकट बुक कराता था लेकिन एक दिन पहले कैंसल करा देता था। मामले में कई अ ौर लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है।
Updated on:
02 Jan 2020 04:26 pm
Published on:
02 Jan 2020 04:25 pm
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
