8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जनता की सुनवाई नहीं करने वाले दो सीओ व तीन एसएचओ को एसएसपी ने दिया नोटिस, पूछा- क्‍यों न कार्रवाई करूं

Highlights SSP Kalanidhi Naithani ने जारी किया कारण बताओ नोटिस Ghaziabad के पुलिसकर्मियों में मची खलबली गाजियाबाद पुलिस ने अपने Twitter हैंडल पर किया Tweet

2 min read
Google source verification
kalanidhi.jpg

गाजियाबाद। जनता की सुनवाई नहीं करना दो सीओ और तीन थानेदारों को भारी पड़ गया। एसएसपी (SSP) ने उनको कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसमें उनसे पूछा गया है कि क्‍यों न उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। एसएसपी के ये तेवर देख बाकी पुलिसकर्मियों में खलबली मच गई है।

यह भी पढ़ें:Muzaffarnagar: महिला सुरक्षा को लेकर एसएसपी ने किया सराहनीय काम, सब कर रहे तारीफ- देखें Video

14 में केस दर्ज करने को कहा कप्‍तान ने

गाजियाबाद (Ghaziabad) में एसएसपी का चार्ज संभालने के बाद एसएसपी कलानिधि नैथानी (Kalanidhi Naithani) ने पारदर्शिता लाने के लिए कई प्रयोग किए हैं। साथ ही साइबर क्राइम (Cyber Crime) को फौरन थाने में दर्ज करने और पीड़ित की तहरीर पर बिना देरी किए कार्रवाई करने को कहा था। बीट पुलिसिंग लागू होने के बाद सभी थानों की पुलिस को सड़क पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। अब जनता की शिकायतों में रुचि नहीं लेने वाले अधिकारियों और कर्मियों पर इनकी निगाहें हैं। बुधवार को एसएसपी ने 73 शिकायतों पर सुनवाई के बाद 14 में केस दर्ज करने को कहा था।

यह भी पढ़ें: बच्‍चे का Aadhar Card बनवाने के लिए ये दस्‍तावेज ले जाएं साथ में

इनको जारी किया नोटिस

इसमें पता चला कि सबसे ज्‍यादा शिकायतें सीओ सेकंड के कविनगर व सिहानी गेट और सीओ फोर्थ के साहिबाबाद थाने से संबंधित थीं। इसको लेकर एसएसपी ने सीओ सेकंड आतिश कुमार सिंह, सीओ फोर्थ आरके मिश्रा, कविनगर थाना प्रभारी मोहम्‍मद असलम, सिहानी गेट प्रभारी गजेंद्र पाल सिंह और साहिबाबाद प्रभारी अनिल कुमार शाही को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस तरह से उन्‍होंने जनसुनवाई में रुचि नहीं लेने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को चेतावनी दी है। गाजियाबाद पुलिस ने इस कार्रवाई को अपने ट्व‍िटर हैंडल पर ट्वीट भी किया है।